Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

KBC में नजर आएंगे नारनौल के गोल्ड मेडलिस्ट:ढाई सेकेंड में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट राउंड जीता; अमिताभ बच्चन संग 3 एपिसोड में दिखेंगे

7 months ago

हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल के इंजीनियरिंग गोल्ड मेडलिस्ट सचिन जल्द कौन बनेगा करोड़पति (KBC) में नजर आएंगे। एक हजार लोगों में से सचिन का सिलेक्शन हुआ है। सचिन KBC के 17वें सीजन के लगातार 3 एपिसोड में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। सचिन के पिता संजय अग्रवाल खाद-बीज के व्यापारी हैं। सचिन की खुद की इच्छा बिजनेसमैन बनने की है, लेकिन वह IAS बनने का सपना लिए सिविल सर्विसेज एग्जाम की भी तैयारी कर रहे हैं। सचिन से पहले नारनौल से KBC की हॉट सीट तक 3 लोग पहुंच चुके हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल है। कौन हैं सचिन अग्रवाल, 2 पॉइंट में जानिए... KBC में कैसे हुआ सिलेक्शन, कितनी रकम जीती, जानिए... नारनौल से SDO समेत 3 लोग पहले भी KBC में जा चुके सचिन से पहले भी नारनौल से 3 लोग KBC में जा चुके हैं। सबसे पहले एपिसोड में वर्ष 2001 में नारनौल के बिजली निगम के एसडीओ प्रदीप सोनी अपनी पत्नी सहित पहुंचे थे। इसके बाद वर्ष 2023 में गांव गहली से जाखड़ परिवार पहुंचा था, जिसमें विकास जाखड़, उनकी पत्नी गरिमा जाखड़ तथा नेहा शामिल थी। उन्होंने 3.20 लाख रुपए जीते थे। नारनौल की बेटी व राजस्थान की बहू नीरु यादव भी कौन बनेगा करोड़पति में भाग ले चुकी हैं। ********** यह खबर भी पढ़ें क्रिकेटर शेफाली वर्मा का बचपन का सपना हुआ पूरा: KBC के मंच पर पहुंचकर अमिताभ बच्चन से की मुलाकात, बोली-मम्मी-पापा का सपना जी रही भारतीय महिला क्रिकेट टीम की युवा धाकड़ ओपनर और रोहतक की शान शेफाली वर्मा ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को गर्व महसूस कराया है। इस बार मैदान नहीं, बल्कि मंच था—देश के सबसे लोकप्रिय क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (KBC) का। शेफाली ने शो के सेट पर पहुंचकर मेगास्टार अमिताभ बच्चन से मुलाकात की, जो उनके लिए बेहद भावुक और सपनों जैसा अनुभव रहा। यह शो शुक्रवार रात को प्रसारित किया गया। (पूरी खबर पढ़ें...)
Click here to Read More
Previous Article
रियलमी P4x 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च:7,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग, कीमत ₹15,499 से शुरू; स्मार्टवॉच 5 भी लॉन्च की
Next Article
इंडिगो स्टाफ के सपोर्ट में आए सोनू सूद-वीर दास:पैसेंजर्स से बदतमीजी ना करने की अपील, कहा- स्टाफ खुद बहुत बेबस हैं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment