Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम

2 months ago

BCCI Insurance Policy Injured Players IPL: IPL 2026 के शुरू होने से पहले ही खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला लगातार जारी है. पैट कमिंस से लेकर हर्षित राणा जैसे स्टार खिलाड़ी सीजन के शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे. यह भी संभावना बनी हुई है कि वे पूरे सीजन से बाहर हो सकते हैं. इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज नाथन एलिस हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही बाहर हो जाता है, तो क्या उसे बिना मैच खेले भी पैसा मिलता है? इसको लेकर क्या है BCCI का नियम?

अगर कोई खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हुए चोटिल हो जाता है. इस चोट के कारण उसे IPL सीजन से बाहर होना पड़ता है तो जरूरी नहीं कि सभी खिलाड़ियों को पूरा पैसा मिलेगा. उदाहरण के तौर पर हर्षित राणा अभी चोटिल हैं और वो अगर पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो भी उन्हें पूरा पैसा यानी 4 करोड़ रुपये मिलेंगे. उन्हें KKR फ्रेंचाइजी नहीं बल्कि BCCI पैसा देगी. दरअसल सेंट्रल कान्ट्रैक्ट लिस्ट के अंतर्गत आने वाले खिलाड़ियों के लिए बीसीसीआई इंश्योरेंस पॉलिसी लागू हो जाती है.

IPL फ्रेंचाइजी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हुए खिलाड़ी को पैसा देने के लिए बाध्य नहीं होती है. वहीं खिलाड़ी सीजन के कुछ मैच खेलने के बाद चोट के कारण बाहर हो जाता है तो फ्रेंचाइजी उसे कुछ पैसा देगी. वहीं खिलाड़ी सीजन के दौरान चोटिल हो जाता है तो फ्रेंचाइजी को उसके इलाज का खर्चा भी उठाना पड़ेगा.

बता दें कि IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है और सीजन का सबसे पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला जाएगा. अभी तक आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल सामने नहीं आया है. बीसीसीआई ने केवल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है.

यह भी पढ़ें:

5 दिग्गज गेंदबाज जो IPL में कभी नहीं जीत पाए पर्पल कैप, जसप्रीत बुमराह समेत लिस्ट में 3 भारतीय

Click here to Read More
Previous Article
IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला
Next Article
IPL 2026 में ऐसी दिख सकती है CSK की प्लेइंग इलेवन, संजू सैमसन के साथ 18 साल का बल्लेबाज मचाएगा कहर

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment