Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

IPL 2026 से पहले इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, जानें अचानक क्यों लिया फैसला

2 months ago

आईपीएल 2026 से पहले बड़ी खबर सामने आई, जिसमें बताया गया कि दिग्गज ने अचानक कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. इस फैसले से क्रिकेट जगत वाकई हैरान रह गया. तो आइए जानते हैं कि अचानक किस खिलाड़ी ने किस टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. 

दरअसल आयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने अचानक टी20 इंटरनेशनल से कप्तानी छोड़ने का फैसला किया. हालांकि स्टर्लिंग वनडे में टीम की कमान संभालते रहेंगे. आयरिश खिलाड़ी ने गुरुवार (19 मार्च) को तत्काल प्रभाव से कप्तानी से इस्तीफा दिया. तो आइए जानते हैं कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया. 

क्या बोले पॉल स्टर्लिंग?

टी20 की कप्तानी छोड़ने पर पॉल स्टर्लिंग ने कहा, "गहन विचार-विमर्श के बाद, मैंने आयरलैंड की टी20 टीम के कप्तान पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है. इस फॉर्मेट में आयरलैंड की कप्तानी करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान रहा और मुझे इस पर बेहद गर्व है. अपने देश की कप्तानी करना एक सौभाग्य है जिसके साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है और इस दौरान मुझे जो विश्वास और समर्थन मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं."

वनडे में बने रहेंगे कप्तान

स्टर्लिंग ने आगे कहा, "चूंकि मैं टी20 की कप्तानी से इस्तीफा दे रहा हूं, लेकिन आयरलैंड टीम के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं और वनडे कप्तान के रूप में अपनी भूमिका निभाता रहूंगा. एक खिलाड़ी के तौर पर मुझमें अभी भी बहुत महत्वाकांक्षा है और मुझे लगता है कि यह फैसला मुझे खुद का बेस्ट वर्जन बनने और मैदान पर अपना बेस्ट देने पर पूरी तरह से ध्यान लगाने की अनुमति देगा."

पॉल स्टर्लिंग का इंटरनेशनल करियर 

बात करें पॉल स्टर्लिंग के इंटरनेशनल करियर की, तो अब तक उन्होंने 10 टेस्ट 170 वनडे और 163 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं. टेस्ट में स्टर्लिंग ने 521 रन बनाए. इसके अलावा वनडे की 162 पारियों में 6005 रन बना लिए हैं, जिसमें 14 शतक और 32 अर्धशतक शामिल रहे. टी20 इंटरनेशनल की 160 पारियों में स्टर्लिंग ने 1 शतक और 24 अर्धशतक की बदौलत 3895 रन बना लिए हैं. 

 

यह भी पढ़ें: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा 440 वोल्ट का झटका, IPL 2026 से बाहर हुआ खूंखार खिलाड़ी

Click here to Read More
Previous Article
पाकिस्तानी खिलाड़ियों के IPL में खेलने को लेकर क्या है BCCI की पॉलिसी; आसान भाषा में जानें नियम
Next Article
क्या चोट की वजह से IPL 2026 से बाहर होने पर खिलाड़ी को मिलेगा पूरा पैसा? जानें BCCI का नियम

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment