Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन पहनेंगी 15 लाख का लहंगा:सब्यसाची ने बनाया, 2 ट्रक सफेद विदेशी फूलों से सजावट; मेन्यू में 32 डिश, शादी कल

8 months ago

भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी अभिषेक शर्मा की बहन कोमल की शादी कल (3 अक्टूबर) शुक्रवार को अमृतसर में होगी। कोमल ने अपनी शादी के लिए मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची का लहंगा चुना है, जिसकी कीमत तकरीबन 15 लाख रुपए बताई जा रही है। दूल्हे लोविश ओबरॉय की ड्रेस मयंक चावला मेन्स वेयर से तैयार कराए गए हैं। दुल्हन कोमल के मेकअप के लिए अमृतसर की मेकअप आर्टिस्ट विधि जे. शर्मा क्यूट सैलून को हायर किया गया है। कोमल और लोविश कल यानि 3 अक्टूबर को अमृतसर पहुंचेंगे। शादी के बाद रिसेप्शन जालंधर बाईपास पर बने रिजॉर्ट फेस्टन पैलेसिया में रखी गई है जबकि शगुन-हल्दी की रस्में लुधियाना में हो चुकी हैं। इस शादी को देखते हुए रिजॉर्ट की डेकोरेशन के लिए दो ट्रक सफेद और हल्के बैंगनी रंग के फूल मंगवाए गए हैं। इनमें ज्यादातर विदेशी फूल हैं। शुक्रवार को शादी में अभिषेक शर्मा के साथ कई बड़े क्रिकेटरों, फिल्मी सितारों और पंजबी म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने लोगों के पहुंचने का अनुमान है। कई बड़ी राजनीतिक हस्तियां भी यहां पहुंचेंगी। इन वीवीआईपीज की सिक्योरिटी को देखते हुए, गुरुवार को पैलेस के आसपास सुरक्षा बढ़ाते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस के बड़े अधिकारी लगातार सिक्योरिटी से जुड़े प्रबंधों को रिव्यू कर रहे हैं। सिख रीति-रिवाज से शादी, मेन्यू में 32 व्यंजन शादी की तैयारियों से जुड़ी 3 तस्वीरें... हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें व वीडियो आई सामने शादी के अलावा सभी इवेंट लुधियाना के नरवाना में आयोजित हुए हैं। बीते दिन हल्दी सेरेमनी हुई। जिसमें क्यूट कपल डांस करता हुआ दिखा है। इस क्यूट कपल के साथ अभिषेक शर्मा भी साथ रहे और बहन के साथ खूब डांस भी किया। तस्वीरों में देखें हल्दी की रस्में- ------------ ये खबर भी पढ़ें... क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन की लव स्टोरी:लुधियाना के कारोबारी मंगेतर बोले- पार्टी में मिले, 4 साल में दोस्ती-प्यार हुआ, अमृतसर में कल शादी पंजाब के अमृतसर में रहने वाले इंडिया के स्टार क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की डॉक्टर बहन कोमल शर्मा और लुधियाना के हौजरी कारोबारी लोविश ओबरॉय कल (3 अक्टूबर) अमृतसर में शादी करेंगे। यह चट मंगनी पट ब्याह नहीं, बल्कि लव कम अरेंज मैरिज होगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि दोनों कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले। पूरी खबर पढ़ें...
Click here to Read More
Previous Article
'कोई किसी को फोर्स नहीं करता':दीपिका पादुकोण की कथित 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर रानी मुखर्जी ने दी प्रतिक्रिया
Next Article
एक्स गर्लफ्रेंड अनुषा के आरोपों पर भड़के करण कुंद्रा:बिना नाम लिए साधा निशाना, कहा- एलीट महिलाएं कुछ भी कहें, उन्हें सराहना मिलती है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment