Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'कोई किसी को फोर्स नहीं करता':दीपिका पादुकोण की कथित 8 घंटे की शिफ्ट डिमांड पर रानी मुखर्जी ने दी प्रतिक्रिया

8 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की कथित 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट की डिमांड को लेकर हाल ही में एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने अपनी राय दी है। ANI के साथ बातचीत में जब रानी से दीपिका की कथित शिफ्ट की डिमांड को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, लेकिन यह अब आम बात बन गई है। हर पेशे में ऐसा होता है। मैंने भी किया है, कुछ घंटे काम किए हैं। अगर प्रोड्यूसर तैयार है, तो फिल्म कर लो। अगर नहीं ठीक है, तो फिल्म नहीं करते। यह एक विकल्प है, कोई किसी को फोर्स नहीं करता। ‘हिचकी’ शूटिंग के वक्त रानी बेटी की देखभाल करती थीं बातचीत में रानी ने बताया कि फिल्म 'हिचकी' की शूटिंग के दौरान उनकी बेटी अदीरा 14 महीने की थी। वह ब्रेस्टफीडिंग करा रही थीं। रानी ने बताया, "जुहू से लोकेशन तक पहुंचने में लगभग दो घंटे लगते थे। सुबह दूध पंप करने के बाद मैं 6:30 बजे निकलती और 8 बजे शूटिंग शुरू होती। मेरा पहला शॉट 8 बजे और आखिरी 12:30 या 1 बजे तक होता। मेरी यूनिट और डायरेक्टर ने सब कुछ प्लान किया था ताकि 6-7 घंटे में शूटिंग पूरी हो जाए। मैं 3 बजे तक घर पहुंच जाती थी, शहर के ट्रैफिक से पहले। इसी तरह मैंने अपनी फिल्म पूरी की।" जब रानी से सवाल पूछा गया कि क्या वो उन बैनर्स के साथ काम करने में कंफर्टेबल होती हैं जो उनके पति के नहीं हैं? जिस पर रानी ने कहा, "जरूर, मैंने हाल ही में एमए फिल्म्स के साथ 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की। मुझे लगता है कि जरूरी ये है कि आप कितनी क्वालिटी का काम कर रहे हो, छह या सात घंटे में पूरा कर रहे हैं। जब मैं सेट पर जाती हूं और छह-से-सात घंटे का काम पूरा कर लेती हूं, वही उस दिन के लिए निर्धारित काम होता है। कभी-कभी आप 18 घंटे भी काम करते हैं, फिर भी काम पूरा नहीं हो सकता। इसलिए यह भी उस समय में किए गए काम की क्वालिटी पर निर्भर करता है और हां, कुछ फिल्मों में एक्स्ट्रा घंटे भी लगते हैं, लेकिन अगर आप सही प्लान बनाओगे, तो जो भी लक्ष्य है, उसे हासिल कर सकते हैं। 'आज के डायरेक्टर काम की पूरी प्लानिंग करके चलते हैं' वहीं, नए जेनरेशन के डायरेक्टर को लेकर रानी ने कहा कि मुझे लगता है कि आज के डायरेक्टर बहुत अच्छी तरह से प्लानिंग करते हैं। उन्हें पूरी तरह पता होता है। फिल्मों की लागत बढ़ गई है। फिल्म बनाना अब आसान नहीं है। कोविड के बाद जब कोई फिल्म बनाता है, यह बहुत बड़ी बात होती है। मुझे फिल्म सेट पर होने का बहुत सौभाग्य महसूस होता है क्योंकि एक फिल्म बन रही है, ये बहुत बड़ी बात है। बता दें कि दीपिका संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुई थीं। कथित तौर से दीपिका की तरफ से आठ घंटे की शिफ्ट, मोटी फीस, प्रॉफिट में हिस्सा और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी डिमांड शामिल थी। दीपिका 2024 के सितंबर में मां बनी हैं, इसलिए वो कथित तौर से हफ्ते में बस 5 दिन आठ घंटे की शिफ्ट चाहती थीं। एक्ट्रेस की इन सारी मांगों से संदीप खुश नहीं थे। जिसके बाद उनको फिल्म से बाहर किया गया था।
Click here to Read More
Previous Article
अभिषेक-ऐश्वर्या ने यूट्यूब के खिलाफ कराया केस दर्ज:दिल्ली हाईकोर्ट से AI वीडियो पर रोक लगाने की मांग, 4 करोड़ रुपए मुआवजा भी मांगा
Next Article
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन पहनेंगी 15 लाख का लहंगा:सब्यसाची ने बनाया, 2 ट्रक सफेद विदेशी फूलों से सजावट; मेन्यू में 32 डिश, शादी कल

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment