Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कैप पहनकर टीवी की 'जोधा' ने किया 'जूबी डूबी' पर डांस, वीडियो हुआ वायरल

7 months ago

टीवी शो ‘जोधा अकबर’ में जोधा का किरदार निभा चुकी एक्ट्रेस परिधि शर्मा इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'हक' को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल माडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है. वीडियो में परिधि कैप पहनकर सुपरहिट गाने ‘जूबी डूबी’ पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनका यह क्यूट और एनर्जेटिक डांस फैंस को काफी पसंद आ रहा है.  

परिधि शर्मा का पोस्ट
एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह सुपरहिट गाने ‘जूबी डूबी’ पर शानदार डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज काफी रिलैक्स्ड और एनर्जेटिक दिखाई दे रहा है.

उनके लुक की बात करें तो उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली मैक्सी ड्रेस पहनी है, जिसके साथ कैप लगाकर कैजुअल और स्टाइलिश लुक क्रिएट किया है. म्यूजिक पर थिरकते हुए उनकी स्माइल और एक्सप्रेशन फैंस का दिल जीत रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Paridhi Sharma (@paridhiofficial)

फैंस का प्यार
एक्ट्रेस का ये वीडियो फैंस के बीच तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट्स करने उनकी तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर में कमेंट्स करके लिखा 'आपका ये हुनर भी कमाल का हुआ जोधा बेगम' तो वहीं दूसरे ने लिखा 'ब्यूटीफुल डांस'.

‘हक’ से किया बॉलीवुड में डेब्यू 
बता दे, टीवी इंडस्ट्री में अपनी शानदार एक्टिंग और खूबसूरती से पहचान बनाने वाली परिधि शर्मा ने हाल ही में फिल्म ‘हक़’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया है. इस फिल्म में परिधि ने इमरान हाशमी की बहन की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म में इमरान हाशमी और यामी गौतम लीड रोल में नजर आए.

परिधि का करियर
परिधि शर्मा का करियर एक इंडियन टेलीविजन एक्ट्रेस के रूप में शो 'तेरे मेरे सपने' (2010) से शुरू हुआ और फिर 'जोधा अकबर' में जोधा बाई की भूमिका से उन्हें घर-घर पहचान मिली. उन्होंने रुक जाना नहीं, ये कहां आ गए हम, पटियाला बेब्स, और जग जननी मां वैष्णो देवी जैसे शोज में भी काम किया है.

Click here to Read More
Previous Article
Friday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फ्राइडे को 'हक' ने मारी बाजी, जानें- 'जटाधारा', 'थामा' सहित बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?
Next Article
छोटे टप्पू ने क्यों छोड़ा था तारक मेहता का उल्टा चश्मा? बोले- 'जो किरदार था वो मर रहा था'

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment