Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

छोटे टप्पू ने क्यों छोड़ा था तारक मेहता का उल्टा चश्मा? बोले- 'जो किरदार था वो मर रहा था'

7 months ago

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो कई सालों से लोगों का एंटरटेनमेंट करता आ रहा है. शो के हर किरदार ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है. शो में अब तक कई टप्पू आ चुके हैं और हर किसी को लोगों ने खूब प्यार दिया है. शो की जब शुरुआत हुई थी तब भव्या गांधी ने टप्पू का किरदार निभाया था. भव्या ने 2017 में शो छोड़ दिया था. अब भव्या ने इस शो को छोड़ने के पीछे की वजह बताई है.

हिंदी रश से खास बातचीत में भव्या गांधी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा छोड़ने के पीछे की असली वजह बताई है. उन्होंने कहा है कि उन्हें शो छोड़ने का पहला विचार तब आया जब उन्हें लगा कि उनका किरदार मर रहा है. वो किरदार पहले जैसे दिखाया जा रहा था, वैसे नहीं दिखाया जा रहा था.

किरदार को मारा नहीं जाए

भव्या ने कहा- 'उम्र की वजह से जो हम लोग गोलू-मोलू लगते थे उनकी दाढ़ी आने लगी थी. अचानक से ग्रीन शेड आने लगा था. उसमें भोलापन तो नहीं दिखा सकते हैं आप. तो वो सब चीजों के लिए तैयार नहीं थे. मैंने अनुरोध भी किया था कि इन चीजों पर काम किया जाए. मैं चाहता था कि जो किरदार कर रहा हूं वो आगे बढ़े, मारा नही जाए. शो में अगर हम जवान दिख रहे हैं तो हमारे जनरेशन के लोगों को बहुत दिक्कत होगी. हमारी उम्र के लोगों के इर्द-गिर्द बहुत कहानियां हैं, जो दिखाना चाहिए. मजा आता मगर क्रिएटर्स की नजर से उस जोन में चीजें मुमकिन नहीं है. जब ये सब हो रहा था तो मैंने मेकर्स के सामने अर्जी रखी. मगर कॉन्ट्रैक्ट की वजह से दो शोज एक साथ नहीं कर सकते थे. इस वजह से मैंने शो छोड़ दिया.'

नई चीजें सीखने के लिए छोड़ा शो

भव्या ने बताया कि जब वो नई चीजें सीख सकते तो उन्होंने ये सीखने के लिए शो छोड़ा. ऐसा नहीं था कि ये किस वजह से हुआ है. ये किसी और की वजह से नहीं हुआ था.

ये भी पढ़ें: Friday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फ्राइडे को 'हक' ने मारी बाजी, जानें- 'जटाधारा', 'थामा' सहित बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल?

Click here to Read More
Previous Article
कैप पहनकर टीवी की 'जोधा' ने किया 'जूबी डूबी' पर डांस, वीडियो हुआ वायरल
Next Article
'बिग बॉस 19' में जाकर बसीर अली को हुआ पछतावा,कही ये बात, बता डाला विनर का नाम

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment