Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

कनिका कपूर से लाइव कॉन्सर्ट में फैन ने की बदतमीजी:स्टेज पर चढ़ पैरों से पकड़ा, वायरल वीडियो पर यूजर्स बोले- भारत में महिलाएं सुरक्षित नहीं

7 months ago

सिंगर कनिका कपूर रविवार की रात मेघालय के ‘मी गॉन्ग’ फेस्टिवल में परफॉर्म कर रही थीं। उनकी परफॉर्मेंस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक फैन बीच परफॉर्मेंस उनसे बदसलूकी करने की कोशिश करता नजर आ रहा है। सामने आए वीडियो में नजर आता है कि कनिका स्टेज पर काला चश्मा गाने पर पर परफॉर्मेंस दे रही हैं, तभी साइड से एक फैन स्टेज पर चढ़ जाता है। वो दौड़कर कनिका के पास जाता है और उन्हें पैरों से पकड़ गोद में उठाने की कोशिश करता है। तभी स्टेज पर मौजूद सिक्योरिटी उस फैन को खींचकर अलग करती है। इन सबके बाद भी कनिका अपनी परफॉर्मेंस जारी रखती हैं। हालांकि, फैन के इस बिहेवियर से वो हैरान जरूर हो जाती हैं। कनिका के साथ फैन की इस बदसलूकी पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वे इस हरकत की निंदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- 'भारत में, महिलाएं स्टेज पर भी इतने लोगों के सामने सुरक्षित नहीं हैं।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा- 'वो क्या करने की कोशिश कर रहा था? उसे उठाना, उसे मोलेस्ट करना, उसे गले लगाना, कोई रिस्पेक्ट नहीं, ऐसे लोगों को जेल भेज देना चाहिए।' बता दें कि ये कोई पहली बार नहीं है कि किसी फैन ने सिंगर या एक्टर के साथ बदतमीजी को हो। हाल ही, में इंटरनेशनल सिंगर एकॉन इंडिया टूर पर थे। 9 नवंबर को दिल्ली से टूर की शुरुआत करने के बाद 14 नवंबर को एकॉन ने बेंगलुरु में परफॉर्मेंस दी थी, जिसका एक वीडियो सामने आया। वीडियो में फैंस सिंगर का पैंट खींचते नजर आए हैं, जिसके बाद सिंगर को मंच पर स्ट्रगल करना पड़ा। वायरल वीडियो में, एकॉन मंच पर अपना पॉपुलर गाना सेक्सी बिच गा रहे थे। वो परफॉर्म करते हुए मंच के आखिर तक पहुंचे थे, तभी फैंस ने उनके पैर खींचने शुरू कर दिए। सिंगर ने जैसे-तैसे अपना बैलेंस बनाए रखा। तभी फैंस लगातार उनके कपड़े पकड़कर खींचने लगे, जिससे उनका पैंट काफी हद तक उतर गया। बेकाबू फैंस को देखते हुए एकॉन ने एक हाथ से माइक थामे रखा और दूसरे से पैंट पहनने की कोशिश की। इसके बावजूद उन्होंने गाना जारी रखा। वहीं, हाल ही में मुंबई में रोलिंग लाउड इंडिया कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर करण औजला के फेस पर भी भीड़ ने टी-शर्ट फेंककर मारी थी। करण ने सिचुएशन को बेहद शालीनता से संभाला। उन्होंने टी-शर्ट उठाई, अपना पसीना पोंछा और उसे वापस भीड़ की ओर फेंक दिया था।
Click here to Read More
Previous Article
फिल्ममेकर विक्रम भट्‌ट, उनकी पत्नी की पुलिस से बहस:गार्डों ने घर के अंदर जाने से रोका, आधा घंटे तक दरवाजा खुलने का किया इंतजार
Next Article
धर्मेंद्र की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुईं हेमा मालिनी:लिखा- आप मेरा दिल तोड़कर चले गए, जिंदगी को फिर से समेटने की कोशिश कर रही हूं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment