Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

जया बच्चन और पैपराजी के बीच की खटास का नाती अगस्त्य के करियर पर पड़ेगा असर? एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

3 months ago

बॉलीवुड की सीनियर एक्ट्रेस जया बच्चन अपनी बेबाकी के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. इसके अलावा जया बच्चन का पैपराजी संग रिश्ता भी काफी चर्चा में रहता है. फोटोग्राफर्स से मुलाकातों को एक्ट्रेस ज्यादा पसंद नहीं करती है और उनकी बातें अक्सर मीडिया में सुर्खियों में आ जाती हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर खबरें आने लगीं कि जया बच्चन की पब्लिक इवेंट्स में फोटोग्राफरों के साथ बार-बार होने वाली झड़पें उनके नाती अगस्त्य नंदा के करियर पर असर डाल सकती हैं.

अगस्त्य नंदा की फिल्मी यात्रा
अमिताभ और जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने अब तक दो फिल्मों में काम किया है. उन्होंने 2023 में नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद जनवरी 2026 में उन्हें डायरेक्टर श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस' में देखा गया है. ये धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म थी और अगस्त्य ने इससे सिनेमाघर में अपनी पहली एंट्री की थी.

फिल्में और मीडिया पर अटकलें
अगस्त्य की डिजिटल डेब्यू 'द आर्चीज' और थियेट्रिकल फिल्म 'इक्कीस', दोनों ही उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है. इस वजह से अटकलें लगाई जाने लगीं कि जया बच्चन का मीडिया के साथ तनावपूर्ण रिश्ता उनके नाती के शुरुआती करियर पर असर डाल सकता है. इस विचार को पूरी तरह खारिज करते हुए जया बच्चन ने हाल ही में वैरायटी इंडिया से बातचीत में कहा की 'पृथ्वी पर कोई भी ताकत मेरे नाती के भाग्य को नहीं बदल सकती है. अगर अगस्त्य को स्टार बनना है तो उसे कोई नहीं रोक सकता है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jaya Bachchan (@jaya_bachchan_)

अमिताभ बच्चन का दिया उदाहरण 
जया बच्चन ने अपने पति अमिताभ बच्चन का उदाहरण देते हुए कहा, 'अपने स्टारडम के चरम पर अमित जी को प्रेस ने लगभग 15 साल तक बैन कर रखा था. क्या इससे उनका करियर प्रभावित हुआ?' जया ने साफ कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पैपराजी से उनका रिश्ता अगस्त्य की फिल्मी यात्रा से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि अगस्त्य का प्रेस के साथ अपना अलग रिश्ता होगा और इसका उनसे कोई संबंध नहीं है.

अगस्त्य है मेहनती 
जया बच्चन ने अगस्त्य नंदा की दृढ़ता और व्यक्तित्व की तारीफ की करते हुए बॉलीवुड हंगामा संग से बातचीत में कहा था, 'सौभाग्य से अगस्त्य तेजी से सीखने वाला बच्चा है. उसके दोनों पेरेंट्स एक्टर्स नहीं हैं. इसलिए वो अपने नाना-नानी और मामू से मार्गदर्शन ले रहा है. आप मुझे जानते हो मैं किसी की तारीफ नहीं करती हुं खासकर अपने बच्चों या नाती-नातिन की. लेकिन अगस्त्य खास है. वो बच्चा अपना खुद का रास्ता बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है. ठीक वैसे ही जैसे मैंने कभी किया था. मेरी तरह वो भीड़ के पीछे नहीं चलेगा.'

आपको बता दें अगस्त्य नंदा अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन के बेटे हैं. उनके पिता निखिल नंदा बिजनेसमैन हैं. उनकी बड़ी बहन नव्या नवेली नंदा पिता के नक्शेकदम पर चल रही हैं जबकि अगस्त्य ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में नाम कमाने का फैसला किया है.

Click here to Read More
Previous Article
यश की फिल्म टॉक्सिक को पोस्ट कोविड का ये रिकॉर्ड तोड़ने के लिए चाहिए 140.3 करोड़, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा धमाल
Next Article
उर्वशी रौतेला का 32वां बर्थडे सेलिब्रेशन, काटा 16 करोड़ का डायमंड स्टड केक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment