Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Ikkis Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में फेल हुई अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस', शॉकिंग है 5वें दिन का कलेक्शन

4 months ago

अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' साल 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली पहली हिंदी फिल्म है. इस मच अवेटेड वॉर ड्रामा की शुरुआत ठीक हुई थी वहीं ओपनिंग वीकेंड पर भी इसने ‘धुरंधर’ के तूफान के बीच दम दिखाया. लेकिन फिर भी ये दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है. रिलीज के 5वें दिन इसके कलेक्शन में भारी गिरावट दर्ज की गई. चलिए जानते हैं 'इक्कीस' ने पहले मंडे को कितनी कमाई की है?  

'इक्कीस' ने 5वें दिन कितनी की कमाई?
'इक्कीस' से अगस्त्य नंदा ने बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. वहीं ये दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. इस कारण 'इक्कीस' का रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था. हालांकि सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद ये फिल्म खास परफॉर्म नही कर पाई है. हैरानी की बात ये है कि अकेले रिलीज होने के बावजूद, अरुण खेत्रपाल की बायोपिक दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही है.

वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 'इक्कीस' ने रिलीज के पहले दिन 7 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 3.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 4.65 करोड़ रुपये और चौथे दिन 5 करोड़ रुपयों का कलेक्शन किया. वहीं पांचवें दिन इस फिल्म की कमाई में काफी मंदी दर्ज की गई है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक 'इक्कीस' ने रिलीज के 5वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.35 करोड़ रुपये कमाए हैं.
  •  इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपये हो गया है.

'इक्कीस' वर्सेस 'धुरंधर'
रिलीज़ के बाद पांचवें सोमवार को भी आदित्य धर की फ़िल्म 'धुरंधर' ने 'इक्कीस' से ज़्यादा कमाई की. इस जासूसी थ्रिलर ने अपने 32वें दिन (5 जनवरी, 2026) बॉक्स ऑफिस पर 4.5 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद भारत में इसकी कुल कमाई 776.75 करोड़ रुपये रही. जबकि इक्कीस का 5 दिनों का कुल कलेक्शन 21.50 करोड़ हो पाया है.

'इक्कीस' के बारे में और जानें
श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में अगस्तय नंदा के अलावा दिवंगत दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जयदीप अहलावत, सिमर भाटिया, सिकंदर खेर और विवान शाह भी हैं. यह फिल्म परमवीर चक्र (मरणोपरांत) से सम्मानित द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की लाइफ पर बेस्ड है, जो 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में शहीद हो गए थे. यह फिल्म हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म भी है और इसने 1 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी.

Click here to Read More
Previous Article
The Raja Saab First Review: आ गया प्रभास की 'द राजा साब' का फर्स्ट रिव्यू, क्लाइमेक्स है दमदार, संजय दत्त हैं सरप्राइज पैकेज
Next Article
Dhurandhar BO Day 32: 'धुरंधर' का क्रेज हो रहा अब खत्म? 5वें मंडे का कलेक्शन रहा सबसे कम, क्या बन पाएगी 800 करोड़ी?

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment