Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Dhurandhar BO Day 32: 'धुरंधर' का क्रेज हो रहा अब खत्म? 5वें मंडे का कलेक्शन रहा सबसे कम, क्या बन पाएगी 800 करोड़ी?

4 months ago

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' सिनेमाघरों में एक महीना बिताने के बाद भी अपना सफर खत्म करने के मूड में नहीं है. 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हुई आदित्य धर की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया हुआ है. दरअसल फिल्म को मिल रहे दर्शकों के जबरदस्त पॉजिटिव रिस्पॉन्स के दम पर, ‘धुरंधर’ शानदार परफॉर्म कर रही है और अब यह 800 करोड़ (भारत में कुल कमाई) के करीब पहुंच रही है. फिल्म की लगातार अच्छी परफॉर्मेंस आम जनता और मल्टीप्लेक्स दर्शकों के बीच इसकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी को दिखाता है. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 32वें दिन यानी पांचवें मंडे को कितना कलेक्शन किया है?

'धुरंधर' ने 5वें मंडे कितनी की कमाई?
आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर' लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है.रिलीज के एक महीने बाद ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.यह उपलब्धि अब तक केवल पांच भारतीय फिल्मों ने हासिल की है. इसके साथ ही, 'धुरंधर' अब तक की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. इसने यश की सुपरहिट फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को भी पीछे छोड़ दिया है. इस फिल्म ने 5वें वीकेंड पर भी सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया. हालांकि 5वें मंडे इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है.

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर' ने रिलीज के 5वें मंडे यानी 32वें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ 'धुरंधर' की 32 दिनं की कुल कमाई अब 776.75 करोड़ रुपये हो गई है.

800 करोड़ी बनने से कितनी दूर है 'धुरंधर'
'धुरंधर' की कमाई में पहली बार रिलीज के 32वें दिन भारी गिरावट दर्ज की गई और ये 5 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं कर पाई. लेकिन उम्मीद है कि ये फिल्म अपनी रफ्तार बढ़ा लेगी और हो सकता है कि छठे वीकेंड तक ये फिल्म  800 करोड़ी बन जाए. हालांकि फिल्म के कलेक्शन में आई मंदी के बाद ये अब मुश्किल भी लग रहा है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म इस आंकड़े को छू पाती है या नहीं. 


'धुरंधर' के बारे में सब कुछ
'धुरंधर' की बात करें तो, इस फिल्म में रणवीर सिंह ने हमजा का किरदार निभाया है, जो कराची में एक आतंकवादी और गिरोह नेटवर्क में घुसपैठ करने वाला एक भारतीय एजेंट है. फिल्म में अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी, एक्शन और अभिनय को दर्शकों से जबरदस्त सराहना मिली है. अब निर्माताओं ने धुरंधर के सीक्वल की घोषणा कर दी है, जो मार्च 2026 में रिलीज होगा.

Click here to Read More
Previous Article
Ikkis Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में फेल हुई अगस्त्य नंदा की 'इक्कीस', शॉकिंग है 5वें दिन का कलेक्शन
Next Article
पाकिस्तानी लड़कियों ने 'शरारत' गाने पर मचाया बवाल, बैन के बाद भी शादी के फंक्शन में बजा 'धुरंधर' का गाना

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment