Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

Healthy Millet Khichdi Kids Will Love: घर में रखे इन मोटे अनाजों से ऐसे बनाएं हेल्दी और स्वादिष्ट खिचड़ी, उंगलियां चाटने लगेंगे बच्चे

2 days ago

Healthy Millet Khichdi Kids Will Love: बच्चों के कितने नखरे होते हैं खाने को लेकर ये बात तो हम सभी जानते हैं इसलिए बच्चों के लिए अक्सर इस प्रकार का खाना बनाएं जो उन्हें पसंद आए और वह पूरा खा भी जाए बिना किसी नखरे किए. ऐसे में आप मोटे अनाजों की मदद से ऐसी खिचड़ी बना सकते हैं जो बच्चों के लिए हेल्दी भी है और स्वादिष्ट भी और बच्चे इस प्रकार से बनी हुई खिचड़ी को मजे में खाना पसंद करेंगे. साथ ही यह खिचड़ी 3 से 4 बच्चों के लिए बन सकती है और यह बड़ों के लिए भी पर्याप्त है.

यह भी पढ़े: Monsoon 2026: मानसून आते ही क्यों बढ़ जाती है पकौड़े और चाय की तलब? जानिए एक्सपर्ट की राय 

इस खिचड़ी को बनाने के लिए इन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी:

इस खिचड़ी को बनाने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी आधा कप बाजरा, एक चौथाई कप ज्वार, एक चौथाई कप रागी लेकिन यह वैकल्पिक है यानी अगर आप चाहें तो इसका उपयोग खिचड़ी की सामग्री में कर सकते हैं. उसके बाद आधा कप धुली मूंग दाल, एक छोटा बारीक कटा हुआ प्याज, एक टमाटर उसे भी बारीक काट लें, एक छोटी कटी हुई गाजर, एक चौथाई हरी मटर, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, आधा छोटा चम्मच हल्दी, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर इसको भी आप स्वादानुसार डाल सकते हैं. देसी घी, चार से पांच कप पानी, और हरा धनिया लेकिन धनिया का प्रयोग खिचड़ी बनने के बाद करना है उसके ऊपर से डालने के लिए क्योंकि बच्चों को अक्सर सजी हुई चीजें ही पसंद आती हैं.

इस प्रकार बनाएं खिचड़ी को:

सबसे पहले बाजरा लीजिए और फिर ज्वार और मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 4 से 5 घंटे के लिए भिगो दें. इसके बाद प्रेशर कुकर में देसी घी गर्म करें और उसमें जीरा डालकर चटकाएं. अब अदरक और प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद टमाटर, गाजर और मटर डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं. अब हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक इन सभी को डालकर अच्छी तरह मिला लें. फिर भीगे हुए मोटे अनाज और मूंग दाल डालकर 2 मिनट तक हल्का भूनें. जब यह भुन जाए इसके बाद 4 से 5 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करें और मध्यम आंच पर 5 से 6 सीटी आने तक पकाएं. प्रेशर निकलने के बाद खिचड़ी को अच्छी तरह चला लें. अगर खिचड़ी ज्यादा गाढ़ी लगे तो थोड़ा गर्म पानी मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार पतली कर सकते हैं. आखिर में ऊपर से एक चम्मच देसी घी और हरा धनिया डालें. इसे दही, अचार या पापड़ के साथ गर्मागर्म बच्चों के लिए परोस सकते हैं.

अगर आप हमेशा इस प्रकार ही इस खिचड़ी को बनाते हैं तो बच्चे इस खिचड़ी को खाना पसंद करेंगे और वो आगे आपसे यह खिचड़ी खाने के लिए कहेंगे भी. साथ ही जब भी आप यह खिचड़ी को बनाएं तो हमेशा उनकी थाली सजाकर परोसें क्योंकि बच्चों को आकर्षित चीजें दिलचस्प लगती हैं.

यह भी पढ़े: Best Roti for Health: मक्का-ज्वार-बाजरा या गेहूं... सबसे जल्दी पचती है किसकी रोटी, किसमें होती है सबसे ज्यादा ताकत?

Click here to Read More
Previous Article
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Next Article
9 हजार का खर्च अब सिर्फ 91 रुपये! सैंपल ले जा रहा ड्रोन और दवा भी करेगा डिलीवर

Related जीवन शैली Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment