Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

1 month ago

आयरलैंड और इंग्लैंड में मिली हार को भुलाकर अब भारत की टी20 टीम जिम्बाब्वे से भिड़ेगी. श्रेयस अय्यर की अगुवाई में टीम इंडिया जिम्बाब्वे में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला टी20 मैच गुरुवार, 23 जुलाई को खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले बुधवार को भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. 

'निडर होकर क्रिकेट खेलें और आलोचनाओं के दबाव में नहीं आएं'

भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर चाहते हैं कि उनकी टीम के खिलाड़ी निडर होकर क्रिकेट खेलें और आलोचनाओं के दबाव में नहीं आएं. उन्होंने कहा कि इंग्लैंड दौरे के निराशाजनक नतीजों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज से पहले टीम को और करीब ला दिया है. 

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टी20 मैच से पहले श्रेयस अय्यर ने कहा, "इंग्लैंड में हमारा समय मुश्किल भरा रहा, लेकिन उससे कई सकारात्मक चीजें भी सामने आईं. हमें पता चला कि आगे बढ़ने के लिए एक टीम के रूप में हमें क्या तैयार करना है, मैदान पर उतरने के बाद किस तरह की मानसिकता, जागरूकता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की जरूरत है."

पहली बार जिम्बाब्वे दौरे पर आए अय्यर

पहली बार जिम्बाब्वे दौरे पर आए अय्यर ने कहा कि सबसे बड़ी चुनौती कम समय में परिस्थितियों के अनुकूल ढलने की होगी. उन्होंने कहा, "हममें से कुछ खिलाड़ी यहां पहली बार खेल रहे हैं, इसलिए जितनी जल्दी हम परिस्थितियों को समझेंगे, उतने ही बेहतर परिणाम हासिल कर पाएंगे."

अय्यर ने टीम के युवा खिलाड़ियों से कहा कि हालिया आलोचनाओं के बावजूद उन्हें असफलता के डर के बिना खेलना चाहिए. उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि उन्हें असफलता से डरना चाहिए. जब आपके दिमाग में ऐसे विचार होते हैं तो आप खुद को बचाने के लिए खेलते हैं. जब डर नहीं होता, तब आप अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं. हमें इस बात के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहिए कि बाहर लोग क्या कह रहे हैं. हमें वर्तमान पर ध्यान देना होगा. जितना अच्छा क्रिकेट हम खेलेंगे और एक इकाई के रूप में जितना बेहतर प्रदर्शन करेंगे, टीम के लिए उतना ही अच्छा होगा."

'इंग्लैंड से सीधे जिम्बाब्वे'

कप्तान ने माना कि इंग्लैंड से सीधे जिम्बाब्वे पहुंचने और केवल एक अभ्यास सत्र के बाद मैच खेलने की स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण है. उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है. हम कल यहां पहुंचे, आज अभ्यास है और कल मैच है, लेकिन यह मजेदार भी है. अगर आप ऐसी परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो आपको खुद पर निश्चित रूप से गर्व महसूस होगा."

आयरलैंड और इंग्लैंड की हार पर दिया जवाब

अय्यर ने कहा कि आयरलैंड, इंग्लैंड और अब जिम्बाब्वे के विदेशी दौरों ने टीम को काफी अनुभव दिया है. उन्होंने कहा, नतीजे हमारे पक्ष में नहीं रहे, लेकिन इससे टीम एक-दूसरे के और करीब आई है. हम इस बारे में काफी चर्चा कर रहे हैं कि आगे एक इकाई के रूप में किस तरह खेलना है. ऐसा अनुभव बार-बार नहीं मिलता. यह एक चुनौतीपूर्ण दौर है और जितनी जल्दी आप इससे बाहर निकलते हैं, उतनी ही बेहतर टीम बनते हैं.

वैभव सूर्यवंशी पर भी बोले अय्यर

15 साल के वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था. अय्यर ने कहा कि इंग्लैंड और आयरलैंड के अनुभव से सूर्यवंशी और टीम के अन्य युवा खिलाड़ी और समझदार हुए होंगे. उन्होंने कहा, "सभी युवा खिलाड़ियों ने निश्चित रूप से अभ्यास किया होगा. टी20 सीरीज के बाद उन्हें अच्छा खासा समय मिला है. जहां वैभव से गलती हुई होगी, उसने उसे जरूर सुधारा होगा, इसलिए व्यक्तिगत रूप से मुझे उसे ज्यादा सलाह देने की जरूरत नहीं है."

यह भी पढ़ें-

BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल

Click here to Read More
Previous Article
इंग्लैंड में हार से इन 4 खिलाड़ियों का करियर खतरे में, अब दोबारा भारत की वनडे टीम में नहीं मिलेगी जगह!
Next Article
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //