Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच

1 month ago

भारतीय टीम अगली टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई (गुरुवार) से खेलनी है. दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैच खेले जाएंगे. इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज खेली थी, जिसे भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार के जरिए लाइव प्रसारित किया गया था. लेकिन जिम्बाब्वे सीरीज दोनों ही जगह पर लाइव नहीं आएगी. इसको देखने के लिए आपको या तो 35 रुपये या पिर 89 रुपये खर्च करने होंगे. 

टीवी पर कहां देखें लाइव?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली टी20 सीरीज को भारत में Unit8 के जरिए टीवी पर प्रसारित किया जाएगा. 

कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली टी20 सीरीज को फैनकोड एप और वेबसाइट के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. 

35 रुपये में एक मैच, 89 में पूरी सीरीज देखें 

यहां अगर आप एक मैच देखना चाहते हैं, तो उसके लिए आपको 35 रुपये खर्च करने होंगे. वहीं तीन मैचों की पूरी टी20 सीरीज देखने के लिए आपको 89 देने होंगे. 

हरारे में खेली जाएगी पूरी सीरीज 

भारतीय टीम टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर है. यहां तीनों ही मुकाबले हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाएंगे. 

भारत में कितने बजे शुरू होंगे मैच?

भारतीय समय के अनुसार मुकाबलों की शुरुआत शाम 4:30 बजे से होगी. टॉस आधा घंटा पहले 4 बजे से होगा. हरारे के लोकल टाइम के मुताबिक मैचों की शुरुआत दोपहर में 1 बजे से होगी. 

टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड 

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई. 

टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का स्क्वॉड 

ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, वेस्ली मधेवेरे, मिल्टन शुंबा, रिचर्ड नगारवा, तनाका चिवांगा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, बेन कुरेन, तफदजवा त्सिगा, न्यूमैन न्यामुरी. 

 

यह भी पढ़ें: BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल

Click here to Read More
Previous Article
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
Next Article
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment

    //