Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

हर भारतीय करेगा दक्षिण अफ्रीका की जीत की दुआ, वेस्टइंडीज के हारने से भारत को फायदा; जानें एकदम नया समीकरण

3 months ago

26 फरवरी को सुपर-8 में भारत और जिम्बाब्वे का मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला सेमीफाइनल की दृष्टि से दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा. मगर उससे कुछ घंटों पहले वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच खेला जाएगा, जो वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का भविष्य तय कर सकता है. जानिए क्यों कल भारतीय फैंस दक्षिण अफ्रीका की जीत की कामना कर रहे होंगे.

इंडियन फैंस करेंगे दक्षिण अफ्रीका को सपोर्ट

वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के परिणाम का भारतीय टीम पर क्या असर पड़ेगा. यह समझने के लिए आपको पहले पॉइंट्स टेबल का पूरा हाल जानना होगा. वेस्टइंडीज के अभी 2 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रन-रेट +5.350 का है, जो बहुत ज्यादा है. दक्षिण अफ्रीका के भी 2 ही अंक हैं और उसका नेट रन-रेट +3.800 का है. यह भी भारत से बहुत ज्यादा है.

अब आ जाते हैं कि भारतीय फैंस दक्षिण अफ्रीका को क्यों सपोर्ट करेंगे. चूंकि वेस्टइंडीज की तुलना में दक्षिण अफ्रीका के जीतने पर टीम इंडिया के सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद अधिक होगी. कल दक्षिण अफ्रीका जीतता है और उसके बाद भारत को जिम्बाब्वे पर जीत मिलती है तो अफ्रीका सेमीफाइनल में प्रवेश कर जाएगा.

ऐसे में दक्षिण अफ्रीका के 4, वेस्टइंडीज और भारत के दो-दो अंक और जिम्बाब्वे के 0 अंक होंगे. इस तरह दूसरे सेमीफाइनल स्लॉट का फैसला सीधे तौर पर भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच पर निर्भर करेगा. दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में जा चुका होगा, वहीं 1 मार्च को वेस्टइंडीज को हराकर टीम इंडिया डायरेक्ट सेमीफाइनल में जा सकती है. कल दक्षिण अफ्रीका के जीती, और उसके बाद अपने अगले दोनों मैच जीत जाए, तो उसे नेट रन-रेट पर भी निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें:

क्रिकेट के मैदान में WWE वाली फाइट होते-होते बची, इस भारतीय कप्तान को मिली कड़ी सजा, जानें पूरा मामला

'रणनीति और प्लेइंग इलेवन का दोबारा सोचना होगा', पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री का टीम इंडिया पर बड़ा बयान

Click here to Read More
Previous Article
9 रन और 4 विकेट, फिर गरजा Cole McConchie और मिचेल सैंटनर का बल्ला; न्यूजीलैंड ने बना दिए 168 रन
Next Article
आज पाकिस्तान हो जाएगा बाहर? श्रीलंका या न्यूजीलैंड किसके जीतने पर PAK को ज्यादा फायदा, जानें पूरा समीकरण

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment