Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

गोविंदा को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज:एक्टर ने कहा- मैं अब ठीक हूं, बेहोशी के बाद आधी रात को इमरजेंसी वार्ड में हुए थे एडमिट

6 months ago

गोविंदा को मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दरअसल, एक्टर को घर पर बेहोश होने के बाद मंगलवार आधी रात 1 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह जानकारी उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने दी। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद ANI से बातचीत में गोविंदा ने कहा, मैं अब पूरी तरह ठीक हैं। वर्कआउट ज्यादा कर लिया था, इसलिए ऐसा हुआ। जो लोग प्राणायाम करते हैं, योग करते हैं, वो ज्यादा बेहतर हैं। डॉक्टरों ने दवाइयां दी हैं, वो लेनी हैं। मैं अपनी पर्सनैलिटी ट्रांसफार्मर करने पर ध्यान दे रहा हूं। उसी में लगा हूं। साथ ही एक्टर ने अपने फैंस का धन्यवाद भी किया। ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा को आधी रात के करीब घर पर चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया। गोविंदा की तबीयत को लेकर डॉक्टर फिलहाल जांच कर रहे हैं। बिंदल ने यह भी बताया कि गोविंदा ने मुझे फोन किया, तो मैं उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया। जहां उन्हें दवा देने के बाद इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। बिंदल ने इंडिया टुडे से बताया कि सभी जांचें हो चुकी हैं। अब हम रिपोर्ट और न्यूरोलॉजिस्ट की सलाह का इंतजार कर रहे हैं। उनकी हालत अब स्थिर है। वहीं, बिंदल ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करते हुए लिखा, "मेरे प्रिय और सम्मानित दोस्त गोविंदा जी को डिसओरिएंटेशन और बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।" पिछले साल गोविंदा के पैर में गोली लगी थी गोविंदा की सेहत की बात करें तो पिछले साल अक्टूबर में उनके पैर में गोली लगी थी। यह हादसा तब हुआ जब उनकी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गलती से गोली चल गई। गोली पैर में लगने के बाद उन्हें तुरंत जुहू के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उन्हें ICU में रखा और सर्जरी करके गोली निकाली। उस समय गोविंदा ने बताया था कि वह कोलकाता शो के लिए निकलने की तैयारी कर रहे थे, तभी सुबह करीब 5 बजे रिवॉल्वर गिर गई और चल पड़ी। हाल ही में गोविंदा एक्टर धर्मेंद्र से मिलने ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचे थे। उस वक्त वे पूरी तरह स्वस्थ नजर आए।
Click here to Read More
Previous Article
दिलजीत दोसांझ का ट्रोलर्स को जवाब:बोले- मैं इन 2-4 लोगों की परवाह नहीं करता, रिश्तेदार भी आपकी तरक्की से जलते हैं
Next Article
अस्पताल में भर्ती प्रेम चोपड़ा को धर्मेंद्र की चिंता:दामाद विकास भल्ला ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- वो जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment