Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अस्पताल में भर्ती प्रेम चोपड़ा को धर्मेंद्र की चिंता:दामाद विकास भल्ला ने दिया हेल्थ अपडेट, कहा- वो जल्द ही डिस्चार्ज हो जाएंगे

6 months ago

प्रेम चोपड़ा को शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार ने बताया कि घबराने की कोई बात नहीं है और यह केवल एक रूटीन चेकअप है। उन्हें एक-दो दिन में डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। हालांकि, प्रेम चोपड़ा धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और लगातार अपने दोस्त का हालचाल ले रहे हैं। मुंबई मिरर से बातचीत में प्रेम चोपड़ा के दामाद और एक्टर विकास भल्ला ने कहा कि उन्हें (प्रेम चोपड़ा) उम्र संबंधी समस्याओं और संक्रमण के बाद नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने हर तरह की जांच की और सौभाग्य से सब कुछ ठीक पाया गया। जब मैं सुबह उनसे मिलने गया तो वह बिल्कुल ठीक और खुश थे। विकास भल्ला ने आगे कहा कि बेवजह की अटकलें लगाई जा रही हैं। उनकी जांच चल रही है और उन्हें कुछ ही दिनों में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वह पूरी तरह से ठीक हैं। लेकिन वह निश्चित रूप से धर्मेंद्र जी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं और लगातार उनके हालचाल पूछ रहे हैं। धर्मेंद्र को बुधवार सुबह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। उनके परिवार ने फैसला किया है कि अब उनका आगे का इलाज घर पर ही किया जाएगा। यह जानकारी उनके डॉक्टर ने दी। मीडिया से बात करते हुए डॉ. प्रतीत समदानी ने बताया कि धर्मेंद्र पिछले कई हफ्तों से कभी अस्पताल में भर्ती हो रहे थे, तो कभी घर लौट रहे थे। उन्हें सुबह करीब 7:30 बजे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। बता दें, धर्मेंद्र की तरह ही प्रेम चोपड़ा ने भी बॉलीवुड में छह दशकों से भी ज्यादा वक्‍त तक काम किया है। आम तौर पर वह पर्दे पर विलेन बने हैं। प्रेम चोपड़ा ने अपने करियर में 380 से ज्यादा फ‍िल्‍मों में काम किया है।
Click here to Read More
Previous Article
गोविंदा को अस्पताल से किया गया डिस्चार्ज:एक्टर ने कहा- मैं अब ठीक हूं, बेहोशी के बाद आधी रात को इमरजेंसी वार्ड में हुए थे एडमिट
Next Article
मंगलुरु में लॉन्च हुआ फिल्म कोरगज्जा का गाना:कांतारा की तरह लोककथा और आस्था पर आधारित है फिल्म, छह भाषाओं में होगी रिलीज

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment