Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए:बनारस की गलियों में 3 दिन तक घूमीं, बोलीं- काशी आकर मन को शांति मिलती है

7 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने काशी पहुंचीं और बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए। उन्होंने कहा- काशी में आकर मन का शांति और सुकून मिलता है। इस शहर में आध्यात्मिक एनर्जी है। उन्होंने गंगा नदी में बोटिंग की और घाटों की सुंदरता भी देखी। इसके बाद बनारस की गलियों में भी घूमती रहीं। उन्होंने बनारसी टमाटर चाट भी खाया। वह 15 से 18 दिसंबर तक काशी में रहीं। उन्होंने 18 दिसंबर की रात में काशी यात्रा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 3 तस्वीरें देखिए... पूजा चोपड़ा ने बाबा विश्वनाथ और काल भैरव का लिया आशीर्वाद पूजा चोपड़ा बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने काल भैरव मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर में भी दर्शन किए। मंदिरों में दर्शन करने के बाद उन्होंने कहा- काशी आकर मन को गहरी शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। नए साल से पहले इस पावन नगरी में आकर उन्होंने कुछ नया करने का संकल्प लिया है। यदि बाबा का आशीर्वाद बना रहा तो उनके सभी संकल्प जरूर पूरे होंगे। बनारसी चाट का पूजा चोपड़ा ने लिया आनंद इसके बाद पूजा चोपड़ा काशी की प्रसिद्ध चाट की दुकान पर भी पहुंचीं और बनारसी चाट का स्वाद लिया। उन्होंने स्थानीय खान-पान की जमकर तारीफ की और कहा कि बनारस का स्वाद कहीं और नहीं मिलता। इस दौरान उनकी मां भी उनके साथ मौजूद रहीं। मां-बेटी की यह यात्रा आध्यात्मिक अनुभव के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी खास रही। अब जानिए अभिनेत्री पूजा चोपड़ा के बारें में.. पूजा चोपड़ा का जन्म 3 मई 1986 को कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ। वह एक भारतीय अभिनेत्री, मॉडल और सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2009 का खिताब जीता और उसी साल मिस वर्ल्ड 2009 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। पूजा चोपड़ा मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में “ब्यूटी विद ए पर्पस” का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनी थीं। उन्हें फिल्म कमांडो-ए-वन मैन आर्मी से खास पहचान मिली। इसके अलावा उन्हें टाइम्स मोस्ट पावरफुल वुमन अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। ---------------- ये भी पढ़ें- यूपी में नए साल में 1.5 लाख सरकारी नौकरियां:सीएम योगी ने दी हरी झंडी; 10 साल में 10 लाख रोजगार देने का बनेगा रिकॉर्ड यूपी की योगी सरकार नए साल में युवाओं को बड़ा तोहफा देने जा रही है। 2026 में डेढ़ लाख सरकारी नौकरियां निकलेंगी। सीएम योगी ने हाल ही में अफसरों के साथ बैठक में विभागवार खाली पदों की डिटेल मांगी थी, जिससे इन पदों पर नियुक्ति की जा सके। इसकी समीक्षा करने के बाद 2026 में युवाओं को 1.5 लाख सरकारी नौकरी देने की इजाजत दे दी। पढ़िए पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
सट्‌टेबाजी केस- युवराज-सोनू सूद की संपत्ति जब्त:मनी लॉन्ड्रिंग से पैसे लेने का आरोप, ED ने कई सेलेब्स की 1000 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज की
Next Article
रात अकेली है 2: द बंसल मर्डर्स’ रिव्यू:नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दमदार वापसी, जहां खामोशी, सत्ता और अपराध मिलकर रचते हैं एक सिहरन भरी कहानी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment