Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

बिग बॉस 19 का फिनाले गौरव खन्ना जीते:फरहाना रनर-अप रहीं; लॉरेंस गैंग की धमकी के बावजूद सलमान के शो में पवन सिंह पहुंचे

7 months ago

रियलिटी शो बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले को जीतकर इस सीजन के विजेता गौरव खन्ना बने हैं, जबकि फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं। वहीं, अमाल मलिक पांचवें, तान्या मित्तल चौथे और प्रणीत मोरे तीसरे स्थान पर रहे। ग्रैंड फिनाले रविवार को मुंबई में हुआ। विनर गौरव खन्ना की बात करें तो वे एक फेमस टीवी एक्टर हैं, जो CID और अनुपमा जैसे टीवी शो में नजर आ चुके हैं। फिनाले की बात करें तो इसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अरमान मलिक और करण कुंद्रा जैसे कई सितारे पहुंचे। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह भी फिनाले में शामिल हुए। शो में उन्हें लॉरेंस गैंग की ओर से शामिल न होने की धमकी आई थी, इसके बावजूद वे शो में पहुंचे। वहीं, शो के दौरान सलमान खान धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए। बिग बॉस का यह सीजन 24 अगस्त से शुरू हुआ था। इस सीजन में कुल 18 कंटेस्टेंट आए थे। सीजन 19 के विनर के बारे में जानिए शो में नंबर 2, 3, 4 और 5 पर आने वाले कंटेस्टेंट्स के बारे में जानिए धर्मेंद्र को याद कर सलमान के निकले आंसू बिग बॉस 19 के फिनाले के दौरान सलमान धर्मेंद्र को याद करते हुए भावुक हो गए। शो में धर्मेंद्र के पुराने वीडियो दिखाए गए, जिन्हें देखकर उनकी आंखों से आंसू निकल आए। सलमान ने बताया कि धर्मेंद्र का निधन उनके पिता सलीम खान के जन्मदिन पर हुआ था। उन्होंने यह भी कहा कि 8 दिसंबर, जो धर्मेंद्र का जन्मदिन होता है, उसी दिन उनकी मां सलमा का भी जन्मदिन होता है। धमकी के बावजूद शो में शामिल हुए पवन सिंह भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह धमकी के बावजूद बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में शामिल हुए। फिनाले से पहले पवन सिंह को लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी भरा कॉल आया था। कॉल करने वाले शख्स ने उन्हें चेतावनी दी थी कि अगर वे सलमान खान के साथ बिग बॉस के मंच पर नजर आए, तो उन्हें इंडस्ट्री में काम नहीं करने दिया जाएगा। पवन सिंह ने बताया था कि शनिवार को एक अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया और कहा था, “तुम्हें सलमान खान के साथ मंच शेयर नहीं करना है।” धमकी की सूचना मिलते ही पवन सिंह की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। कार्तिक आर्यन-अनन्या पांडे भी फिनाले में पहुंचे थे फिल्म तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी के कलाकार कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे भी फिनाले में नजर आए। अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे दोनों एक्टर्स ने फाइनलिस्ट्स से बातचीत भी की। इसके अलावा सनी लियोनी और करण कुंद्रा भी फिनाले में शामिल हुए। वे अपने शो स्प्लिट्सविला X6 के नए सीजन को प्रमोट करने आए थे। सनी और करण ने शो में ‘जस्ट फ्रेंड्स’ अशनूर कौर और अभिषेक बजाज को स्टेज पर बुलाकर एक मजेदार सेगमेंट किया। सलमान ने तान्या मित्तल की तारीफ की बिग बॉस 19 में जिन कंटेस्टेंट्स ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, उनमें से एक तान्या मित्तल भी थीं, जो शो में चौथे स्थान पर रहीं। फिनाले के दौरान सलमान ने तान्या के साथ मजेदार बातचीत की। सलमान ने तान्या की तारीफ करते हुए कहा कि वह बिग बॉस के इतिहास में सबसे ज्यादा वायरल होने वाली कंटेस्टेंट हैं। इस पर दोनों के बीच हंसी-मजाक का सिलसिला शुरू हुआ। तान्या ने मजाक में कहा कि अब वह सलमान के घर जाएंगी, जिस पर सलमान ने हंसते हुए जवाब दिया कि वह 1BHK में रहते हैं, इसलिए तान्या वहां फिट नहीं होंगी। सलमान ने बसीर की क्लास लगाई बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले के दौरान सलमान ने बसीर अली की क्लास लगा दी। दरअसल, शो से बाहर आने के बाद बसीर ने कई इंटरव्यू में बिग बॉस मेकर्स पर बायस्ड होने के आरोप लगाए थे। इस पर सलमान ने कहा कि शो ने उन्हें पहचान दी, लेकिन उन्होंने आभार व्यक्त करने के बजाय घर के बाहर शो को बदनाम किया। सलमान ने चेतावनी दी कि ऐसे बयान उनके प्रोफेशनल करियर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मिनट-टू-मिनट अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए...
Click here to Read More
Previous Article
बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना:मिला 50 लाख रुपए का कैश प्राइज, फिनाले में धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए सलमान
Next Article
फिल्ममेकर विक्रम अरेस्ट:पुलिस ने साली के घर से पत्नी समेत पकड़ा, फिल्म बनाने के नाम पर व्यापारी से ₹30 करोड़ ठगने का आरोप

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment