Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'अनुपमा' में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी? 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद व्लॉग में गौरव खन्ना ने किए कई खुलासे

2 months ago

टीवी की दुनिया के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों लगातार चर्चा में बने हुए हैं. 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी पहले से और ज्यादा बढ़ गई है. हाल ही में गौरव खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया व्लॉग शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस के कई सवालों के जवाब दिए. इस बीच उन्होंने 'अनुपमा' में अपने किरदार अनुज कपाड़िया की वापसी, 'बिग बॉस 19' की प्राइज मनी और कार को लेकर भी खुलकर बात की.

लोग उन्हें असली नाम से पुकारते हैं

व्लॉग में गौरव खन्ना ने अपनी जिंदगी में आए बदलावों के बारे में कहा कि 'बिग बॉस' का असर उनके करियर से ज्यादा निजी जिंदगी पर पड़ा है. पहले लोग उन्हें उनके किरदारों जैसे अबीर, शरमन, कविन या अनुज कपाड़िया के नाम से पहचानते थे, लेकिन अब लोग उन्हें उनके असली नाम से बुलाते हैं. हाल ही में जब वो दुबई गए थे तो वहां भी लोग उन्हें 'जीके' और 'गौरव' कहकर बुला रहे थे. किसी भी कलाकार के लिए ये बहुत खास एहसास होता है जब लोग उसे उसके असली नाम से पहचानते हैं. 

रोज फैंस उनसे मिलने आते हैं 

शो जीतने के बाद उनके घर रोज लगभग 50 से 60 फैंस उनसे मिलने पहुंच जाते हैं. कई बार लोग देर रात तक भी उनसे मिलने आते हैं, लेकिन वह इसे अपने लिए खुशी की बात मानते हैं क्योंकि एक कलाकार के लिए लोगों का प्यार सबसे बड़ी उपलब्धि होती है. 'बिग बॉस' के घर में उन्होंने हमेशा पेशेंस बनाए रखा क्योंकि असल जिंदगी में भी वह सोच-समझकर जवाब देना पसंद करते हैं.

अनुपमा में होगी अनुज की वापसी?

'अनुपमा' में वापसी को लेकर गौरव खन्ना ने कहा कि यह फैसला उनके हाथ में नहीं है. यह पूरी तरह से निर्माता राजन शाही और चैनल स्टार प्लस पर निर्भर करता है. अगर कहानी में उनके लिए कोई अच्छा और दिलचस्प ट्रैक होगा तो वह जरूर वापसी करना चाहेंगे, क्योंकि अनुज कपाड़िया उनका सबसे पसंदीदा किरदारों में से एक है. 

इस ऑडिशन ने बदली गौरव की जिंदगी  

इसके अलावा गौरव ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमौला के साथ अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की और बताया कि दोनों की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जहां वह असल में जाना भी नहीं चाहते थे. लेकिन उसी मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी. गौरव मानते हैं कि यह सब किस्मत का खेल था और वहीं से उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई.

Click here to Read More
Previous Article
आशय मिश्रा संग प्रणाली राठौड़ ने रिश्ता किया कन्फर्म? इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Next Article
प्रियंक शर्मा या पर्ल वी पुरी? अंश गुजराल के बेटे की धमाकेदार एंट्री से विरानी परिवार में मचेगा बवाल

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment