Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

आशय मिश्रा संग प्रणाली राठौड़ ने रिश्ता किया कन्फर्म? इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

2 months ago

टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में प्रणाली ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की, जो अब तेजी से वायरल हो रही है. इन फोटोज के सामने आते ही फैंस के बीच सवाल उठने लगे है कि क्या प्रणाली ने अपना रिश्ता कन्फर्म कर दिया है? दरअसल, प्रणाली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशय के साथ कुछ खास तस्वीरों का कोलाज अपनी स्टोरी में शेयर किया, जिसमें दोनों की नजदीक दिखाई दे रहे हैं. तस्वीरों के साथ प्रणाली ने 'Happiest' लिख कर रेड हार्ट लगाया, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी. हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. 

हाथ पकड़े दिखे आशय- प्रणाली

तस्वीरों में आशय मिश्रा, प्रणाली को अपने करीब पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं और दोनों साथ बैठकर डूबते सूरज का नजारा देख रहे हैं. अब फैंस इस स्टोरी को उनके रिश्ते का ऐलान समझ रहे हैं. बीते दिनों होली के समय भी दोनों साथ में नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. इससे पहले आशय ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें वो मुंबई की सड़कों पर ब्लू शर्ट और जींस में नजर आए. लेकिन उस पोस्ट की आखिरी फोटो ने दर्शकों का ध्यान खींच लिया, जिसमें वो एक लड़की का हाथ पकड़े दिखाई दे रहे थे. लड़की का चेहरा नहीं दिखा, लेकिन फैंस को लगता है कि वो प्रणाली ही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aashay Mishra (@aashaymishraa)

हर्षद चोपड़ा संग जुड़ चुका है नाम

बता दें, प्रणालि और आशय की दोस्ती टीवी सीरियल 'दुर्गा-अटूट प्रेम कहानी' के सेट पर हुई थी. इसमें प्रणाली ने दुर्गा और आशय ने अनुराग का किरदार निभाया था. उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को इतनी पसंद आई कि दोनों की जोड़ी पॉपुलर हो गई. हालांकि ये जनवरी 2025 में खत्म हो गया था, लेकिन उसके बाद भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती है. वहीं प्रणालि का नाम पहले 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के को-स्टार हर्षद चोपड़ा के साथ भी जोड़ा गया था. हालांकि 2025 में प्रणाली ने हर्षद के साथ अपनी कई फोटोज को इंस्टाग्राम से हटा दिया था, जिसके बाद फैंस को लगा कि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं. 

Click here to Read More
Previous Article
With Love Review: कुछ नया और Impressive, कहानी देख खुद बोलोगे Too Relatable
Next Article
'अनुपमा' में होगी अनुज कपाड़िया की वापसी? 'बिग बॉस 19' जीतने के बाद व्लॉग में गौरव खन्ना ने किए कई खुलासे

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment