Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

ऐसी हो सकती है भारत और जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

3 months ago

India vs Zimbabwe Super 8: गुरुवार, 26 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और जिम्बाब्वे का मैच होगा. सुपर-8 का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए 'करो या मरो' की स्थिति से कम नहीं है. टीम इंडिया अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हारकर आ रही है. उस चौंकाने वाली हार से सबक लेते हुए भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है. ये मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

अभिषेक शर्मा से लेकर तिलक वर्मा और रिंकू सिंह पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी. रिंकू जो हाल ही में पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण घर चले गए थे. यह देखना दिलचस्प होगा कि उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिलती है या नहीं. वहीं संजू सैमसन भी खूब चर्चा में रहे हैं. तो आइए जान लेते हैं कि जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकता है. वहीं पिच बल्लेबाजी या गेंदबाजी, किसके अनुरूप रहेगी. यहां जान लीजिए सारी डिटेल्स.

चेपॉक की पिच किसका साथ देगी?

चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम की पिच शुरुआत में बल्लेबाजी के अनुरूप रहती है, इसलिए बल्लेबाजी टीम को जितना एडवांटेज मिलेगा, वह पावरप्ले में ही मिल सकता है. क्योंकि जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती है, वैसे ही स्पिनरों को मदद मिलने लगती है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 टूर्नामेंट में यहां अब तक केवल 2 बार किसी टीम ने 190 से ज्यादा रन बनाए हैं. इस वर्ल्ड कप में यहां 6 मैच खेले गए हैं, जिनमें तीन बार चेज और 3 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम विजयी रही है.

कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच?

भारत और जिम्बाब्वे का सुपर-8 मैच चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा और मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा.

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

जिम्बाब्वे की संभावित प्लेइंग इलेवन: टी मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बैनेट, डी मायर्स, आरपी बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, बी इवांस, जी क्रेमर, आर नगारवा, ब्लेसिंग मुजरबानी

Click here to Read More
Previous Article
Abhishek Sharma: लगातार तीन 'डक' के बाद टी20 रैंकिंग में क्या है अभिषेक शर्मा का हाल, यहां जानें ताजा अपडेट
Next Article
9 रन और 4 विकेट, फिर गरजा Cole McConchie और मिचेल सैंटनर का बल्ला; न्यूजीलैंड ने बना दिए 168 रन

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment