Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

अफगानिस्तानी विदेश मंत्री के भारत दौरे पर भड़के जावेद अख्तर:कहा- सबसे खतरनाक आतंकी संगठन तालिबान के प्रतिनिधि का ऐसा स्वागत देख सिर शर्म से झुक गया

7 months ago

अफगानिस्तानी विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक भारत दौरे पर हैं। वो शनिवार को उत्तरप्रदेश के सहारनपुर स्थित दारुल उलूम देवबंद पहुंचें, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया था। ये देखकर पॉपुलर लिरिक्स राइटर जावेद अख्तर भड़क गए हैं। उन्होंने कहा कि ये देखकर शर्म महसूस होती है कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन तालिबान के प्रतिनिधी का सम्मान के साथ स्वागत किया जा रहा है। जावेद अख्तर ने अपने ऑफिशियल X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर इस मामले पर नाराजगी जाहिर कर लिखा है- ये देखकर मेरा सिर शर्म से झुक जाता है, जब मैं देखता हूं कि दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन तालिबान के प्रतिनिधि को किस तरह का सम्मान और स्वागत दिया जा रहा है, वो भी उन्हीं लोगों द्वारा जो हर तरह के आतंकवाद के खिलाफ मंचों पर आवाज उठाते हैं। आगे उन्होंने लिखा, 'देवबंद पर भी शर्म आती है कि उन्होंने ऐसे व्यक्ति को अपना “इस्लामी हीरो” कहकर सम्मानित किया, जो उन लोगों में से हैं जिन्होंने लड़कियों की शिक्षा पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। मेरे भारतीय भाइयों और बहनों, आखिर हमारे साथ क्या हो रहा है?' विवागों में है अफगानिस्तानी विदेश मंत्री का भारत दौरा शुक्रवार यानी 10 अक्टूबर को आमिर खान मुत्तकी ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी, जिसमें महिला पत्रकारों को नहीं बुलाया गया। इस बात पर विवाद हो गया। इसके बाद शनिवार को दोबारा दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें महिला पत्रकारों को न सिर्फ बुलाया गया, बल्कि पहली लाइन में बैठाया गया। दैनिक भास्कर ने महिला पत्रकार स्मिता शर्मा, सुहासिनी हैदर और कादंबिनी शर्मा से बात की। तीनों अमीर खान मुत्तकी की दूसरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद थीं और उनसे तीखे सवाल पूछे। वे कहती हैं कि महिला होने की वजह से ऐसा भेदभाव हमारे साथ कभी नहीं हुआ। एक अफसोस इस बात का है कि तालिबान के मंत्री ने ऐसा किया, दूसरा अफसोस है कि भारत सरकार ने ऐसा होने दिया। सरकार ने अब तक आपत्ति तक दर्ज नहीं कराई है।
Click here to Read More
Previous Article
जूनियर KBC कंटेस्टेंट इशित भट्ट के बर्ताव पर विवाद:अमिताभ बच्चन से कहा- रूल समझाने मत बैठ जाना, एक्ट्रेस रानी चटर्जी बोलीं- मुझे शर्म आ रही है
Next Article
"Où s'adosse le ciel", de David Diop : une épopée de l’Égypte ancienne au Sénégal

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment