Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

युवाओं के बीच छाया 'तू या मैं' का नया गाना, चकोरी द्विवेदी के 'जी लिया' ने जीता फैंस का दिल

3 months ago

रोमांस हमेशा से हिंदी फिल्मों की जान रहा है, लेकिन कभी-कभी कोई गाना ऐसा आता है जो बिना ज्यादा शोर मचाए सीधे दिल में उतर जाता है. इन दिनों ऐसा ही एक गाना 'जी लिया' खूब चर्चा में है. ये खूबसूरत ट्रैक फिल्म ‘तू या मैं’ का हिस्सा है, जो रिलीज होते ही युवाओं के बीच पॉपुलर हो गया है. इस गाने के लिरिक्स को एक्ट्रेस और सिंगर चकोरी द्विवेदी ने लिखा हैा. वहीं इसका म्यूजिक एक्टर आदर्श गौरव और आदित्य एन. ने मिलकर तैयार किया है. पर्दे पर आदर्श गौरव और शनाया कपूर की केमिस्ट्री इस गाने को और भी खास बना देती है. 

इंटरनेट पर छाया 'जी लिया' 

'जी लिया' सुनते ही ऐसा लगता है जैसे कोई अपने मन की बात बिना झिझक के कह रहा हो. सोशल मीडिया पर इसकी क्लिप्स तेजी से शेयर हो रही हैं और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. चकोरी द्विवेदी ने एक बातचीत में बताया कि उनकी मुलाकात आदर्श गौरव से उनके दोस्त और अभिनेता धीर हीरा ने करवाई थी. इससे पहले भी दोनों एक इंडिपेंडेंट प्रोजेक्ट पर साथ काम कर चुके थे. जब आदर्श ने उन्हें 'जी लिया' लिखने के लिए कहा, तो उनके पास गाने के इमोशन को लेकर एक सीधी सोच थी. 

चकोरी द्विवेदी के प्रोजेक्ट्स 

गाना तैयार होने के बाद निर्देशक बिजॉय नांबियार ने जब इसे सुना, तो उन्हें यह तुरंत पसंद आ गया. उनका मानना था कि यह गाना फिल्म की कहानी में भावनात्मक गहराई जोड़ देगा. काम की बात करें तो चकोरी द्विवेदी ने नेटफ्लिक्स के शो 'क्लास' और अमेजन प्राइम वीडियो की 'जिद्दी गर्ल्स' के लिए भी गाने लिखे हैं. एक एक्ट्रेस के रूप में वह 'होम शांति' और 'आगरा अफेयर' जैसे प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुकी हैं. आने वाले समय में वह आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म 'एक दिन' में भी दिखाई देंगी.

Click here to Read More
Previous Article
जब सलीम खान ने पत्नी सलमा को हेलेन संग अपने रिश्ते के बारे में बताया, ऐसा था सलमान खान की मां का रिएक्शन
Next Article
'मुझे बनाया और बर्बाद भी किया', अनुराग कश्यप के लिए बोझ बनी गैंग्स ऑफ वासेपुर की सफलता

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment