Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

यामाहा की इलेक्ट्रिक सेगमेंट में एंट्री, दो स्कूटर पेश किए:FZ रेव और XSR155 बाइक भी लॉन्च; कीमत 1.17 लाख रुपए से शुरू

6 months ago

यामाहा मोटर इंडिया ने 11 नवंबर को इंडियन मार्केट में दो नए लॉन्चेस किए हैं। इसमें रेट्रो स्टाइल वाली XSR155 बाइक और युवाओं को टारगेट करने वाली FZ रेव शामिल हैं। कंपनी ने दो ईवी स्कूटर अनवील किए हैं। पहला EV स्कूटर एयरॉक्स E और दूसरा EV मॉडल EC-06 है। ये लॉन्चेस कंपनी की EV और प्रीमियम सेगमेंट में एंट्री को मजबूत करेंगी। 1. XSR155: रेट्रो लुक में मॉडर्न परफॉर्मेंस यामाहा की नई XSR155 रेट्रो-क्लासिक बाइक है, जो पुराने जमाने के स्टाइल को आज के इंजन के साथ जोड़ती है। ये 155cc लिक्विड-कूल्ड इंजन से चलती है, जो 19 PS पावर देता है। कीमत:बाइक की इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम दिल्ली प्राइस ₹1.50 लाख है। ऑन-रोड प्राइस शहर के हिसाब से अलग है। मुंबई ₹1.79 लाख; बैंगलोर ₹1.90 लाख; दिल्ली ₹1.74 लाख। इंजन: इसमें 155cc लिक्विड-कूल्ड, फोर-वॉल्व सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये 18.1 bhp पावर और 14.2 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है, जो सिक्स-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। कलर: बाइक में चार कलर ऑप्शन्स मिलेंगे। मेटालिक ग्रे, विविड रेड, ग्रेयिश ग्रीन मेटालिक और मेटालिक ब्लू। इंडिया में सेल पर उपलब्ध है। इसे सिंगल मॉडल में ही उतारा गया है। डायमेंशन: इसमें 17 इंच के पहिए हैं, जिन पर आगे 100/80 और पीछे 140/70 के ट्यूबलेस टायर लगे हैं। 810 mm की सीट हाइट है। बाइक में 10 लीटर का फ्यूल टैंक है। सेफ्टी/ ब्रेकिंग: दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं और डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है। व्हील को फिसलने या स्पिन करने से रोकने के लिए ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया गया है। डिजाइन एलिमेंट्स: इसमें मॉडर्न-रेट्रो स्टाइलिंग है। टीड्रॉप टैंक, अपराइट स्टांस, न्यूट्रल राइडिंग ट्राएंगल है। इसमें ऑल LED लाइटिंग है। गोल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर लगा है। कनेक्टिविटी: Y-Connect ऐप से कई कनेक्टिविटी फीचर्स एक्सेस हो जाते हैं। यूजर्स LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर KR स्क्रीन पर कॉल्स, टेक्स्ट मैसेजेस और ईमेल अलर्ट देख सकते हैं। 2. EV लाइनअप: एरॉक्स E यामाहा ने EV सेगमेंट में पहला कदम एरॉक्स E और EC-06 के साथ रखा है। एरॉक्स E कंपनी का पहला EV स्कूटर है, जो स्पोर्टी लुक में आता है। स्पेसिफिकेशन्स और फिचर्स: कीमत और लॉन्च टाइमलाइन यामाहा ने कन्फर्म किया है कि एरोक्स ई लोकल कंडीशंस और पसंद को ध्यान में रखकर खासतौर पर इंडिया के लिए बनाई गई है। भविष्य में इसे एक्सपोर्ट किया जा सकता है, लेकिन शुरू में इंडिया ही मुख्य फोकस मार्केट रहेगा। प्राइसिंग Q1 2026 में अनाउंस होगी। बड़े शहरों में मजबूत चार्जिंग और बैटरी-स्वैपिंग नेटवर्क सेटअप करने के बाद ही व्हीकल की डिवीलरी शुरू होगी। इंडिया में सभी यामाहा EVs में रिमूवेबल बैटरी टेक्नोलॉजी होगी। 3. EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर यामाहा ने इस स्कूटर को मैक्सी-स्टाइल EV के रूप में पोजिशन किया है। इसमें फ्यूचरिस्टिक स्टाइलिंग को प्रैक्टिकलिटी के साथ ब्लेंड किया गया है। मोटर: 4.5kW इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो पीक आउटपुट के रूप में 6.7kW प्रोड्यूस कर सकता है। हालांकि इसकी टॉप स्पीड की जानकारी अभी डिस्क्लोज नहीं की गई है। बैटरी: 4kWh फिक्स्ड बैटरी पैक है, जो सिंगल चार्ज पर 160 km की सर्टिफाइड रेंज देता है। होम चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिसमें फुल रिचार्ज के लिए करीब नौ घंटे लगते हैं। फीचर्स: LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बिल्ट-इन टेलीमेटिक्स सिस्टम है। तीन राइड मोड्स और रिवर्स असिस्ट फंक्शन शामिल है। इसमें 24.5 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज स्पेस है। कीमत: यामाहा EC-06 की कीमत अभी अनाउंस नहीं की गई है। यामाहा ने कंफर्म किया है कि आगे की डिटेल्स और लॉन्च टाइमलाइन 2026 के पहले क्वार्टर में शेयर की जाएंगी। 4. FZ रेव: स्टाइलिश और पावरफुल FZ रेव यामाहा की FZ सीरीज का नया वेरिएंट है, जो युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया। इसमें 150cc का इंजन दिया गया है। ये बाइक सिटी और हाईवे दोनों के लिए सूटेबल है। बैकग्राउंड: यामाहा का इंडियन मार्केट में नया फोकस यामाहा मोटर इंडिया 1985 से यहां मौजूद है, लेकिन अब EV और प्रीमियम सेगमेंट पर जोर दे रही है। कंपनी का लक्ष्य 2025 तक EV में 10% शेयर हासिल करना है। ये लॉन्चेस 'Powers into a New Era' कैंपेन का हिस्सा हैं, जो सस्टेनेबिलिटी और यूथ कल्चर को जोड़ती हैं। कंपनी 2026 तक और EV मॉडल्स लाने की प्लानिंग कर रही है, साथ ही डीलर नेटवर्क एक्सपैंड करेगी। फ्यूचर में सोलर चार्जिंग स्टेशन्स और ऐप-बेस्ड सर्विसेज पर काम करेगी।
Click here to Read More
Previous Article
एपल 14 नवंबर को आइफोन पॉकेट लॉन्च करेगी:फोन रखने के लिए क्रॉस-बॉडी और हैंडहेल्ड दो वर्जन मिलेंगे; शुरुआती कीमत ₹13,300
Next Article
ओपनएआई ने दिल्ली में 50-सीटर ऑफिस लीज पर लिया:ये चैटजीपीटी की पैरेंट कंपनी का देश में पहला ऑफिस; अब भारत में अपनी टीम बनाएगी

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment