Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

WhatsApp यूजर्स की मौज! ChatGPT में जल्द बना सकेंगे अपने मनपसंद स्टिकर्स

5 days ago

WhatsApp: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब अपने एडवांस लेवल पर पहुंच रहा है. देश में अब लोग एआई चैटबॉट की मदद से अपने कई सारे काम को आसान बना रहे हैं. एआई कंपनियां भी यूजर्स के एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए फीचर्स पर काम कर रही हैं. इसी कड़ी में OpenAI भी अपने ChatGPT को लेकर एक नया फीचर तैयार कर रहा है. अब अगर ये फीचर लॉन्च होता है तो यूजर्स ChatGPT की मदद से बनाए गए कस्टम स्टिकर्स को डॉयरेक्ट WhatsApp में इस्तेमाल कर सकेंगे.

ChatGPT में बनेंगे पर्सनलाइज्ड WhatsApp स्टिकर्स

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp पर काफी लंबे समय से लोग स्टिकर्स का इस्तेमाल कर रहे हैं जिससे यूजर्स की चैटिंग एक्सपीरिएंस बेहतर होती है. इमोजी और GIF की तरह स्टिकर्स भी अपने इमोशन्स को अलग अंदाज में जाहिर करने का तरीका हैं. इनमें मीम्स, मजेदार कैरेक्टर, टेक्स्ट वाले डिजाइन और अलग-अलग तरह की इलस्ट्रेशन शामिल हो सकती हैं.


रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI ChatGPT में ऐसा ऑप्शन ऐड करने की तैयारी में है जिसकी मदद से यूजर्स AI से अपने लिए स्टिकर्स तैयार कर पाएंगे. बता दें कि इस फीचर की सबसे बड़ी खास बात ये है कि यूजर जो भी स्टीकर्स एआई की मदद से बनाएगा उन्हें डाउनलोड करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. यूजर्स स्टीकर्स को चैटबॉट से डॉयरेक्ट व्हाट्सऐप में एक्सपोर्ट कर सकेगा.

Android ऐप में मिले नए संकेत

बता दें कि इस फीचर की जानकारी ChatGPT के Android ऐप के लेटेस्ट वर्जन में मौजूद कुछ स्ट्रिंग्स से सामने आई है. Android Authority की रिपोर्ट के मुताबिक, ऐप के कोड में ऐसी जानकारी मिली है जो स्टिकर्स को दूसरे चैट ऐप्स में कनेक्ट करने की ताकत की ओर इशारा करती है.

हालांकि, अभी इन संकेतों से ये माना जा सकता है कि कंपनी अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है. ये फीचर कब लॉन्च होगा इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

WhatsApp में सीधे बन सकता है कस्टम स्टिकर पैक

दरअसल, अगर कंपनी का ये फीचर लॉन्च होता है तो इसका इस्तेमाल करना काफी आसान हो सकता है. माना जा रहा है कि ChatGPT में तैयार किए गए स्टिकर्स के लिए Add to WhatsApp का ऑप्शन मिलेगा. इस पर टैप करने के बाद यूजर अपने बनाए हुए स्टिकर्स को WhatsApp के कस्टम स्टिकर पैक के रूप में ऐड कर सकेंगे.

इसका मतलब है कि किसी खास व्यक्ति, मजाक, मीम या मौके के लिए स्टिकर बनाना यूजर्स के लिए अब काफी आसान हो जाएगा. यूजर को अलग से किसी थर्ड-पार्टी स्टिकर ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी.

लेकिन ये है शर्त

इस फीचर को लेकर रिपोर्ट में एक और दिलचस्प बात सामने आई है. दरअसल, WhatsApp में किसी नए स्टिकर पैक को जोड़ने के लिए कम से कम तीन स्टिकर्स की जरूरत होती है. इसलिए ChatGPT में दिखाई दे रही WhatsApp (3 minimum) वाली शर्त को OpenAI की पाबंदी नहीं बल्कि WhatsApp की टेक्निकल जरूरत माना जा रहा है. इसका मतलब साफ है कि यूजर को एक पैक में कम से कम तीन स्टिकर्स तैयार करने पड़ेंगे तभी उसे WhatsApp में जोड़ा जा सकेगा.

Meta AI पहले से दे रहा है ऐसी सुविधा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये कोई नया फीचर नहीं है. दरअसल, WhatsApp खुद भी AI बेस्ड स्टिकर बनाने की सुविधा पर काम कर रहा है. Meta AI की मदद से यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए अपनी पसंद की तस्वीरें या स्टिकर तैयार कर सकते हैं. ऐसे में ChatGPT का WhatsApp स्टिकर एक्सपोर्ट फीचर OpenAI और Meta के बीच AI बेस्ड क्रिएटिव फीचर्स की रेस को और बढ़ा सकता है.


हालांकि ChatGPT का फायदा ये हो सकता है कि यूजर्स अपने नॉर्मल AI चैट एक्सपीरिएंस के दौरान ही स्टिकर तैयार करके उन्हें सीधे मैसेजिंग ऐप में इस्तेमाल कर सकें.

कब होगा लॉन्च

फिलहाल OpenAI ने इस फीचर के लॉन्च के बारे में कोई आधिकारीक घोषणा नहीं की है. इतना ही नहीं, अभी तक ये भी स्पष्ट नहीं है कि ChatGPT Stickers फीचर पहले बीटा यूजर्स के लिए आएगा या डॉयरेक्ट सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. इसके अलावा इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए WhatsApp में किसी अपडेट की जरूरत होगी या नहीं, इसके बारे में भी कंपनी ने कोई जानकारी शेयर नहीं की है. हालाकिं, अगर इस फीचर की टेस्टिंग सफल होती है तो माना जा रहा है कि जल्द ही ये फीचर यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:

एक्स पर बंद हुआ रेवेन्यू प्रोग्राम, 11 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा पैसा

Click here to Read More
Previous Article
AI के जगत में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ? यहां जानें सारी हलचल
Next Article
TRAI Channel Selector App: TRAI के इस एप से ऑप्टिमाइज करें टीवी चैनल, आधा हो जाएगा बिल

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment