Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

VIDEO: इस खिलाड़ी ने 41 की उम्र में दिखाई 21 वाली फुर्ती, हवा में उड़ते हुए पकड़ा तिलक वर्मा का हैरतअंगेज कैच

3 months ago

Roelof van der Merwe Took Flying Catch: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और नीदरलैंड के बीच मुकाबला बीती रात यानी 18 फरवरी को हुआ. ये मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में नीदरलैंड के रूलोफ वैन डेर मेरवे ने हवा में उड़ते हुए एक हैरतअंगेज कैच लिया. बता दें, वे 41 साल के हैं लेकिन उन्होंने फुर्ती 21 साल के युवा खिलाड़ियों की तरह दिखाईं. वैन डेर मेरवे पहले साउथ अफ्रीका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके हैं, जबकि साल 2015 में रूलोफ वैन डेर मेरवे ने नीदरलैंड के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया. वे इस टी20 वर्ल्ड कप में नीदरलैंड की टीम का हिस्सा हैं.

रूलोफ वैन डेर मेरवे ने लपका तिलक वर्मा का कैच

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में नीदरलैंड के रूलोफ वैन डेर मेरवे ने तिलक वर्मा का कैच लपका. तिलक वर्मा ने 9वें ओवर की आखिरी गेंद को लॉन्ग ऑफ के दाहिने तरफ शॉट खेला. वहां वैन डेर मेरवे फील्डिंग कर रहे थे. उन्होंने अपनी दाहिने ओर भागते हुए हवा में उड़कर गेंद को दोनों हाथों से लपक लिया. इस तरह उन्होंने तिलक वर्मा की पारी का अंत किया.

तिलक वर्मा के बल्ले से नहीं निकल रहे रन

तिलक वर्मा टीम इंडिया के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं. हालांकि, इस टूर्नामेंट में उन्होंने रन तो बनाए हैं लेकिन खुलकर भी नहीं खेल पा रहे हैं. इस मुकाबले में तिलक ने 27 गेंद पर 31 रन बनाए. पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंद पर 25, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंद पर 25 जबकि अमेरिका के खिलाफ 16 गेंद पर 25 रन बनाए थे. टी20 वर्ल्ड कप से पहले तिलक वर्मा की सर्जरी हुई थी और वे न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल पाए थे.

वैन डेर मेरवे पहले भी ले चुके हैं ऐसे कैच

रूलोफ वैन डेर मेरवे की बात करें तो उनके पास 372 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव है. इसमें उन्होंने 342 विकेट लेने के साथ ही 3215 रन बनाए हैं. वैन डेर मेरवे बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज हैं. मैदान पर वे हैरतअंगेज कैच लेते रहते हैं. 2022 टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने पीछे की तरफ भागते हुए डेविड मिलर का कैच लिया था. उस कैच की वजह से नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका पर जीत हासिल की थी.

Click here to Read More
Previous Article
MP News: शादी में पंडित से पहले अब वकील की जरूरत | Marriage | Hindi News
Next Article
हारते ही नीदरलैंड के कप्तान ने भारत को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- 'आप यहां आकर बहुत...'

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment