Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

वायरल गर्ल मोनालिसा का फिर से चला जादू, स्मार्थ मेहता संग इश्क फरमाती आईं नजर, 'दिल जानिया' का टीजर हुआ रिलीज

5 months ago

महाकुंभ 2025 से रातों रात स्टार बनने वाला वायरल गर्ल मोनालिसा अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. कत्थई आंखों वाली मोनालिसा ने अपनी मासूमियत और सादगी से लोगों के दिलों को जीत लिया. अब वो म्यूजिक इंडस्ट्री में पैर जमा रही हैं. इसी बीच मोनालिसा के नए सॉन्ग 'दिल जानिया' का टीजर रिलीज हुआ है.

महज कुछ ही देर में टीजर ने सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है. 'दिल जानिया' सॉन्ग में मोनालिसा के संग स्मार्थ मेहता की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है.गाने के टीजर में प्यार, मासूमियत और इमोशन्स सबका कॉम्बिनेशन देखने को मिल रहा है.

टीजर को बार-बार देखने पर फैंस हुए मजबूर

सॉन्ग के टीजर में मोनालिसा के एक्सप्रेशंस और स्मर्थ मेहता का चार्म लोगों को खूब पसंद आ रहा है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री काफी नेचुरल लग रही है. ऐसे में टीजर को फैंस बार-बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे. टीजर को देखने के बाद फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और कॉमेंट की बरसात कर रहे हैं.

बता दें सिंगर लाइसल राय ने इस गाने में अपनी आवाज दी है. उनकी सोलफुल सिंगिंग टीजर में दिल को छू जाती है. म्यूजिक और विजुअल्स का कॉम्बिनेशन बेहद ही शानदार है.ऐसे में फैंस को पूरे गाने की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. टीजर में दिखाए गए रोमांटिक सीन और बैकग्राउंड को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि दिल जानिया में प्यारी सी लव स्टोरी देखने को मिलेगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Venus Worldwide Entertainment (@venusworldent)

वायरल गर्ल मोनालिसा महाकुंभ 2025 के बाद से लगातार चर्चा में बनी रहती हैं. ऐसे में दिल जानिया सॉन्ग उनके करियर में माइलस्टोन साबित होगा. फैंस मोनालिसा को नए अंदाज में देखने के लिए काफी बेताब नजर रहे हैं. साथ ही उन्हें फ्यूचर स्टार भी बता रहे हैं. इससे पहले भी मोनालिसा एक म्यूजिक वीडियो में दिखाई दे चुकी हैं. जल्द ही वो सनोज मिश्रा की फिल्म में भी नजर आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें:-'ये रिश्ता' में फिर से आएगा लीप, मायरा बन ये हसीना मारेगी एंट्री, खत्म होगी अरमान-अभिरा की कहानी

Click here to Read More
Previous Article
नए साल पर पहाड़ी वादियों में बेटे और पत्नी संग क्वालिटी टाइम बिता रहे विक्रांत मैसी, एक्टर ने तस्वीरें शेयर कर दिखाई झलक
Next Article
'किसी पब्लिसिटी स्टंट का पार्ट नहीं..' मिस्ट्री मैन संग रिश्ते पर मुहर लगाने के बाद जिया शंकर की टीम ने जारी किया ये स्टेटमेंट

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment