Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

वीवो X200T फ्लैगशिप स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹59,999:100x जूम वाला कैमरा और 6200mAh बैटरी, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स

3 months ago

टेक कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में अपना नया प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200T लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका 100x डिजिटल जूम वाला पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, मीडियाटेक डायमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर और 6200mAh की बड़ी बैटरी है। यह इस सीरीज का चौथा मॉडल है, इससे पहले कंपनी X200, X200 FE और X200 प्रो मार्केट में उतार चुकी है। वीवो X200T को दो स्टोरेज वैरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। इसके 256GB मैमोरी वैरिएंट की कीमत ₹59,999 और 512GB स्टोरेज वैरिएंट की कीमत ₹69,999 रखी गई है। वीवो X200T की सेल 3 फरवरी से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर में इस पर ₹5,000 का बैंक डिस्काउंट मिलेगा। वीवो X200T को मार्केट में मौजूद मोटोरोला सिग्नेचर (कीमत ₹59,999) और वनप्लस 15R (कीमत ₹47,999) से टक्कर मिलेगी। ये दोनों क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 प्रोसेसर पर काम करते हैं। डिजाइन: प्रीमियम ग्लास बॉडी और IP69 रेटिंग फोन का डिजाइन काफी स्लीक और मॉडर्न है। इसके बैक पैनल पर बड़ा सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है जो टेक्सचर्ड फिनिश के साथ आता है। मटेरियल और रेटिंग: फोन में मेटल फ्रेम और प्रीमियम ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और गहरे पानी के साथ-साथ हाई-प्रेशर वॉटर स्प्रे से भी सुरक्षित रखता है। डिस्प्ले और बेजल्स: फ्रंट में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले है, जिसके बेजल्स काफी पतले हैं। इसमें सेंटर पंच-होल सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसे स्टेलर ब्लैक और सीसाइड लिलैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। पोर्ट्स और बटन्स: दाईं ओर पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर हैं। नीचे की तरफ USB टाइप-C पोर्ट, सिम ट्रे और स्पीकर ग्रिल दी गई है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है, जो गीले हाथों से भी काम करता है। वीवो X200T स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: वीवो X200T में 2800 x 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की 1.5K स्क्रीन पर लॉन्च किया गया है। यह OLED पैनल पर बनी फ्लैट स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से काम करती है, यानी सबकुछ एकदम स्मूथ चलेगा। इसकी PWM डिमिंग 2160Hz है, जो आंखों के लिए फायदेमंद है। वहीं, पीक ब्राइटनेस 5000 निट्स है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से दिखती है। कंपनी ने इसे 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी के साथ मार्केट में उतारा है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें वीवो के इन-हाउस VCS 2.0 कलर सिस्टम के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX921 मेन सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सैमसंग JN1 लेंस और 50MP 3x ऑप्टिकल + 100x डिजिटल जूम पेरिस्कोप टेलीफोटो सोनी IMX882 सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है। परफॉर्मेंस: वीवो X200T में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह 3नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है, जो 2.4GHz से लेकर 3.73GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। यूजर्स को इसमें LPDDR5X अल्ट्रा रैम तकनीक मिलेगी, जिससे स्मूथ और फास्ट मल्टीटास्किंग मिलती है। फोन एंड्रॉयड 16 पर पेश किया गया है, जो ओरिजन ओएस 6 के साथ मिलकर काम करेगा। बैटरी: पावर बैकअप के लिए वीवो X200T में 6200mAh की बैटरी दी गई है। बैटरी को चार्ज करने के लिए फोन में 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, जिसके साथ 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। अन्य: कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई 7 और ब्लूटूथ 5.4 के साथ ही NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
Click here to Read More
Previous Article
रेडमी नोट 15 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत ₹26,999 से शुरू:टाइटन फ्रेम के साथ 200MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6580mAh की बैटरी
Next Article
Pourquoi la baisse du dollar s'inscrit dans le plan de Donald Trump

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment