Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

वॉट्सएप पर न्यू ईयर-2026 के लिए 4 फीचर रोलआउट:वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन पर दिखेगी आतिबाजी, स्टेटस में पहली बार एनिमेटेड स्टिकर लगा सकेंगे

5 months ago

इंस्टेंट मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने न्यू ईयर 2026 के स्वागत के लिए 4 नए फेस्टिव फीचर्स रोलआउट किए हैं। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी ने बताया कि यूजर्स के अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने एनिमेटेड स्टिकर्स, वीडियो कॉल इफेक्ट्स और स्पेशल रिएक्शन जैसे फीचर्स पेश किए हैं। वीडियो कॉल के लिए इंटरएक्टिव वीडियो कॉल इफेक्ट्स जो लोग वीडियो कॉल के जरिए नया साल सेलिब्रेट कर रहे हैं, उनके लिए वॉट्सएप ने 'इंटरएक्टिव वीडियो कॉल इफेक्ट्स' लॉन्च किए हैं। अब वीडियो कॉल के दौरान वर्चुअल सेलिब्रेशन के लिए 'इफेक्ट्स' आइकॉन पर टैप करने पर स्क्रीन पर आतिशबाजी, कन्फेटी और चमकते सितारों के एनिमेशन दिखाई देंगे। पहली बार स्टेटस में एनिमेटेड स्टिकर्स, 2026 के लिए स्पेशल लेआउट वॉट्सएप में पहली बार यूजर्स अपने 'स्टेटस' सेक्शन में एनिमेटेड स्टिकर्स का इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी ने इसके लिए एक खास '2026 लेआउट' पेश किया है। इसके साथ ही एक डेडिकेटेड '2026 स्टिकर पैक' भी जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स क्रिएटिव तरीके से नए साल की शुभकामनाएं भेज सकेंगे। मैसेज पर रिएक्शन देने के लिए भी 'कन्फेटी इमोजी' में स्पेशल एनिमेशन जोड़ा गया है। पार्टी प्लानिंग के लिए टिप्स: इवेंट्स और पोल्स का इस्तेमाल करें वॉट्सएप ने फीचर्स के साथ-साथ ग्रुप चैट्स में पार्टी प्लान करने के लिए कुछ टिप्स भी शेयर किए हैं: मेटा का दावा: एक दिन में होते हैं 100 अरब से ज्यादा मैसेज कंपनी ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि आम दिनों में वॉट्सएप पर रोजाना 100 अरब से ज्यादा मैसेज और 2 अरब से ज्यादा कॉल सपोर्ट किए जाते हैं। लेकिन, साल के आखिरी 24 घंटे इन सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ देते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
रेलवन एप से जनरल टिकट लेने पर 3% डिस्काउंट:14 जनवरी से शुरू होगी नई स्कीम; R-वॉलेट यूजर्स को 3% की एक्ट्रा छूट
Next Article
चीन ने स्टारलिंक को नेशनल सिक्योरिटी के लिए खतरा बताया:अपने समुद्री क्षेत्र में स्टारलिंक यूज करने पर विदेशी जहाज पर एक्शन; बिना लाइसेंस इस्तेमाल पर रोक

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment