Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

विराट कोहली के नाम हुई ऑरेंज कैप, दावेदारों में रजत पाटीदार भी शामिल; जानें पर्पल कैप पर किसका कब्जा?

1 month ago

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 23वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 5 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सिर्फ 149 रन ही बना पाई थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने शानदार पारी खेली, हालांकि वह अपने अर्धशतक से 1 रन से चूक गए. इस पारी के बाद ऑरेंज कैप विराट कोहली के पास आ गई. हेनरिक क्लासेन उनसे पीछे दूसरे स्थान पर है, जो सिर्फ 4 रन दूर है. तीसरे नंबर पर RCB के कप्तान रजत पाटीदार भी ज्यादा दूर नहीं हैं. पर्पल कैप की बात करें तो अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा के 10-10 विकेट हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ विराट कोहली प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे, वह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में बल्लेबाजी करने उतरे. कोहली ने 34 गेंदों में 1 छक्का और 6 चौकों की मदद से 49 रन बनाए. वह अपने अर्धशतक से एक रन दूर रह गए.

विराट कोहली के पास ऑरेंज कैप

23 मैचों के बाद विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा रन है, उनके पास ऑरेंज कैप आ गई है. कोहली ने 5 मैचों में 57 की एवरेज से 228 रन बनाए हैं. दूसरे स्थान पर मौजूद हेनरिक क्लासेन ने 5 मैचों में 224 रन बनाए हैं. लिस्ट में देखें टॉप-5 रन स्कोरर.

  • विराट कोहली (RCB)- 228 
  • हेनरिक क्लासेन (SRH)- 224 
  • रजत पाटीदार (RCB)- 222 
  • ईशान किशन (SRH)- 213
  • वैभव सूर्यवंशी (RR)- 200

यह भी पढ़ें- इस बड़ी बीमारी के चपेट में विनोद कांबली, सचिन ने इस तरह बढ़ाया मदद का हाथ; जानें क्या है अपडेट

किसके पास है पर्पल कैप?

आईपीएल में पर्पल कैप उस गेंदबाज के पास रहती है, जिसने सबसे ज्यादा विकेट लिए होते हैं. अभी सबसे ज़्यादा विकेट चेन्नई सुपर किंग्स के अंशुल कंबोज और गुजरात टाइटंस के प्रसिद्ध कृष्णा के हैं, दोनों ने 10-10 विकेट लिए हैं. जब दो गेंदबाजों के बराबर विकेट होते हैं तो क्रम का फैसला इकॉनमी रेट से होता है, जिसका इकॉनमी रेट कम होता है वो ऊपर रहता है.

पर्पल कैप प्रसिद्ध कृष्णा के पास है, जिन्होंने 4 मैचों में 10 विकेट लिए हैं. उनका इकॉनमी 9.50 का है. अंशुल कंबोज ने 5 मैचों में 10 विकेट लिए हैं, उनका इकॉनमी रेट 10.13 का है. लिस्ट में देखें पर्पल कैप की दावेदारी में टॉप-5 गेंदबाज.

  • प्रसिद्ध कृष्णा (GT)- 10 
  • अंशुल कंबोज (CSK)- 10 
  • प्रिंस यादव (LSG)- 9 
  • रवि बिश्नोई (RR)- 9 
  • जोफ्रा आर्चर (RR)- 7
Click here to Read More
Previous Article
'मैं अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं और इसलिए...', विराट कोहली ने दे दिया फैन्स के लिए बड़ा बयान
Next Article
लखनऊ से पहली बार जीती RCB, बन गई नंबर-1; रसिख-भुवनेश्वर के कहर के बाद विराट का गजब इम्पैक्ट

Related खेल Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment