Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

विराट कोहली की भाभी का योग देख अनुष्का हुईं इंप्रेस:एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा- मुझे आप पर गर्व है

8 months ago

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने हाल ही में विराट कोहली की भाभी चेतना कोहली की तारीफ की है। अनुष्का ने चेतना की योग के प्रति लगन की सराहना करते हुए इंस्टाग्राम पर उनकी एक फोटो शेयर की। इस फोटो में चेतना साड़ी में योग कर रही थीं। पोस्ट में अनुष्का ने लिखा, “हर पोज में वह योग दिखाती हैं-ताकत, ग्रेस और बैलेंस। चेट्स, मुझे आप पर गर्व है।” वहीं, चेतना ने अनुष्का को धन्यवाद दिया। उन्होंने पोस्ट को फिर से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और लिखा, "आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।" चेतना अक्सर योग की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अलग-अलग योग पोज की तस्वीरें पोस्ट करती हैं। हाल ही में उन्होंने कई फोटो शेयर कीं। जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरे पोज परफेक्ट नहीं हैं और यही मैं प्रैक्टिस करती हूं। कुछ दिन मैं हिलती हूं, कुछ दिन बैलेंस खो देती हूं, कुछ दिन शांत रहती हूं।” चेतना की शादी विकास कोहली से हुई है। विकास, विराट कोहली के बड़े भाई हैं। वह विराट के कुछ बिजनेस भी संभालते हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा के करियर की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'काला' (2022) में देखा गया था। इसमें उन्होंने गाने 'घोड़े पे सवार' पर परफॉर्म किया। उससे पहले फिल्म 'जीरो' (2018) में उन्होंने शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ काम किया।
Click here to Read More
Previous Article
बिग बॉस-19ः अमाल की आंटी ने फरहाना को कहा टेररिस्ट:दोस्त भास्कर भट्ट ने कहा- उन्हें शायद टेररिस्ट का मतलब नहीं पता, माफी मागंनी चाहिए
Next Article
दिल्ली का AQI बढ़ने पर फिक्रमंद हुईं शाहिद की पत्नी:मीरा कपूर ने कहा- ये वो हवा है, जिसमें हमारे बच्चे सांस लेते हैं, इसे नॉर्मलाइज करना बंद करो

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment