Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

वनप्लस 15R स्मार्टफोन कल लॉन्च होगा:7400mAh बैटरी 50 MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर मिलेगा; वनप्लस पैड गो 2 भी पेश करेगी कंपनी

5 months ago

स्मार्टफोन मेकर वनप्लस कल यानी 17 दिसंबर को भारतीय मार्केट में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15R और मिड-रेंज टैबलेट 'वनप्लस पैड गो 2' लॉन्च करने जा रही है। कंपनी अपनी 12वीं एनिवर्सरी पर ये दोनों डिवाइसेज पेश करेगी। लॉन्च इवेंट बेंगलुरु में कल शाम 7:00 बजे होगा। वनप्लस 15R को स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर, 7400mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ उतारा जाएगा। इसकी कीमत 40,000 से 50,000 रुपए के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर वाला ये भारत में पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं, 'वनप्लस पैड गो 2' को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300-अल्ट्रा प्रोसेसर और 10,050mAh की बैटरी के साथ उतारा जाएगा। टैबलेट की कीमत 20,000 रुपए के आसपास हो सकती है। वनप्लस 15R : स्पेसिफिकेशंस परफॉर्मेंस: वनप्लस 15R में परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर मिलेगा। यह मोबाइल चिपसेट 3 नैनोमीटर प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 3.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। ये पावरफुल और लैग फ्री प्रोसेसिंग देता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 830 GPU दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 16 पर बेस्ड कलर OS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। इसमें LPDDR5X रैम मिलेगी, जो स्मूद मल्टीटास्किंग में मदद करती है। मोबाइल में UFS 4.1 स्टोरेज लगी है, जिससे फास्ट डेटा ट्रांसफर होता है। इसके अलावा फोन में NFC, WiFi 7 और ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट मिलेगा। बैटरी: कंपनी ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है कि वनप्ल्स 15R को 7400mAh बैटरी के साथ पेश किया जाएगा। इसे चार्ज करने के लिए 80W सुपर VOOK चार्जिंग टेक्नीक मिलेगी। इससे पहले वनप्लस का कोई भी स्मार्टफोन इतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आया है। हाल ही में लॉन्च हुआ वनप्लस 15 स्मार्टफोन 7300mAh बैटरी पर लॉन्च हुआ था। वनप्लस 15R की बैटरी को सिलीकॉन नैनोस्टेक टेक्नोलॉजी पर बनाया गया है। कंपनी का दावा है कि 4 साल बाद भी इसकी बैटरी हेल्थ 80% से कम नहीं जाएगी। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15R के बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX906 मेन रियर सेंसर और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन डिटेलमैक्स इंजन के साथ आएगा। इसमें अल्ट्रा क्लीयर मोड, क्लीयर बर्स्ट और क्लियर नाइट इंजन जैसे एडवांस फीचर्स मिलेंगे। डिस्प्ले: वनप्लस 15R में 2800×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन मिलेगी। यह एमोलेड पैनल पर बनी डिस्प्ले 165Hz तक के हाई रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी। इसके साथ 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 450PPI ऑटो डिमिंग मिलेगी। कंपनी ने बताया कि मोबाइल TUV राइनलैंड इंटेलीजेंट आई केयर 5.0 सर्टिफाइड है, जो अंधेरे में भी इस्तेमाल से आंखों को नुकसान से बचाने में मदद करेगा। स्क्रीन में इन-डिस्प्ले ​अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। वनप्लस पैड गो 2: स्पेसिफिकेशंस परफॉर्मेंस: वनप्लस पैड गो 2 को मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 अल्ट्रा चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। यह मिड रेंज में गेमिंग और डेली यूज के लिए अच्छी परफॉर्मेंस देता है। कंपनी का दावा है कि टैबलेट को 4 साल वाली फ्लुएंसी सर्टिफिकेशन मिल चुकी है, यानी लंबे समय तक स्मूद और भरोसेमंद परफॉर्मेंस मिलेगी। बैटरी: पावर बैकअप के लिए टैबलेट में 10,050mAh की बैटरी और 33 वॉट की सुपर VOOK फास्ट चार्जिंग मिलेगी। कंपनी का दावा है कि फुल चार्ज करने पर टैबलेट में 15 घंटे तक वीडियो चला सकते हैं, 53 घंटे म्यूजिक सुन सकते हैं या 60 दिन तक स्टैंडबाय पर रख सकते हैं। इसके साथ रिवर्स केबल चार्जिंग भी मिलेगी, यानी फोन या अन्य डिवाइस भी चार्ज कर सकते हैं। डिस्प्ले: फ्रंट में 12.1 इंच की बड़ी स्क्रीन है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 900 निट्स है। डिस्प्ले को TUV राइनलैंड इंटेलिजेंस आई केयर 4.0 सर्टिफिकेशन भी मिला है, यानी लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर आंखों को नुकसान नहीं होगा। स्क्रीन को खास तौर पर ओपन कैनवास मल्टीटास्किंग सॉफ्टवेयर के लिए ऑप्टीमाइज किया गया है, यानी स्प्लिट स्क्रीन और कई विंडो के बीच आसानी से स्विच कर सकेंगे। टैबलेट डॉल्बी विजन सपोर्ट के साथ आएगा। वनप्लस पेड गो 2 स्टाइलो कंपनी पहली बार वनप्लस पेड गो 2 स्टाइलो भी लॉन्च करेगी। ये स्टाइलस खास इसी टैबलेट के लिए बनाया गया है। इसे सिर्फ 10 मिनट चार्ज करने पर आधे दिन तक लिख और पेंट कर सकते हैं।
Click here to Read More
Previous Article
वनप्लस 15R स्मार्टफोन और पैड गो 2 लॉन्च होंगे:50 मेगापिक्सल कैमरा और स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर मिलेगा, पावरबैकअप के लिए 7400mAh बैटरी
Next Article
टीवी एक्टर किंशुक वैद्य बनने वाले हैं पिता:शाका लाका बूम बूम के संजू ने इंस्टाग्राम पर शेयर की गुड न्यूज

Related प्रौद्योगिकी Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment