Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

‘वेलकम टू द जंगल’ स्टारकास्ट के साथ रैपिड फायर राउंड:अन्ना बोले- क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे? अक्षय ने दिशा को टाइगर बताया

1 week ago

‘वेलकम टू द जंगल’ की स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, आफताब शिवदसानी, दिशा पाटनी और डायरेक्टर अहमद खान ने दैनिक भास्कर के रैपिड फायर राउंड में मस्ती की। कलाकारों ने ‘जंगल सेगमेंट’ खेला, जिसमें जानवरों के नाम के आधार पर एक-दूसरे की खूबियां बताईं। किसी को लायन, किसी को फॉक्स और किसी को ईगल बताया गया। अक्षय ने दिशा की खिंचाई की। अरशद ने परेश रावल और फिरोज नाडियाडवाला को अलग-अलग जानवरों से जोड़ा। सुनील शेट्टी के मजेदार जवाबों ने माहौल हल्का बनाए रखा। सभी ने फिल्म से जुड़ी इमोशनल यादें भी साझा कीं। लायन और टाइगर पर दिलचस्प जवाब सबसे पहले ‘लायन’ का नाम आया, जिसे ताकत, नेतृत्व और दबदबे से जोड़ा गया। सुनील शेट्टी ने डायरेक्टर अहमद खान का नाम लेते हुए मजाक में कहा कि इनके बिना फिल्म नहीं बनती। ‘टाइगर’ पर अक्षय कुमार ने दिशा पाटनी का नाम लिया, जबकि अरशद वारसी ने प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला को टाइगर बताया। फॉक्स के सवाल पर सामने आया परेश रावल का नाम ‘फॉक्स’ यानी चालाक और तेज दिमाग वाले जानवर पर अक्षय कुमार और अरशद वारसी ने परेश रावल का नाम लिया। बाकी कलाकारों ने भी रिएक्शन दिए। एलिफेंट और हॉर्स पर हुई हंसी-मजाक वाली बातचीत ‘एलिफेंट’ को भरोसेमंद, लंबी याददाश्त और मजबूत व्यक्तित्व से जोड़ा गया। इस दौरान अक्षय कुमार ने अरशद वारसी की तरफ इशारा करते हुए मजाक में कहा कि अगर सिर्फ शरीर देखकर फैसला किया जाए तो यह बॉडी शेमिंग हो जाएगी। वहीं अरशद ने साफ किया कि उन्होंने एलिफेंट को उसकी मेमोरी और भरोसेमंद स्वभाव से जोड़ा है। ‘हॉर्स’ पर अरशद वारसी ने अक्षय कुमार को घोड़े की तरह मेहनती बताया। अक्षय ने मजाक में कहा कि शायद इसी वजह से किसी का इंट्रोडक्शन घोड़े पर कराया गया था। पिकॉक, वुल्फ और ईगल के लिए किसका नाम लिया गया ‘पिकॉक’ यानी मोर की बारी आने पर ग्लैमर और प्रेजेंस की बात हुई। इस पर अरशद वारसी ने जैकलीन और दिशा पाटनी का नाम लिया। ‘वुल्फ’ के लिए टीम लीडर क्वालिटी चुनी गई। सुनील शेट्टी ने फिरोज नाडियाडवाला का नाम लिया। ‘ईगल’ को लॉन्ग विजन से जोड़ा गया और अक्षय कुमार ने भी फिरोज नाडियाडवाला को फिट बताया। 20 साल बाद क्या याद रहेगा? कलाकारों ने दिए इमोशनल जवाब आखिर में पूछा गया कि 10–20 साल बाद वे इस फिल्म और टीम को याद करेंगे तो सबसे बड़ा हासिल और इमोशनल याद क्या होगी। इस पर सुनील शेट्टी ने मजाक करते हुए कहा, “क्या 10 साल बाद हम लोग जिंदा रहेंगे?” बाकी कलाकारों ने रिएक्ट किया तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह बात वह सिर्फ अपने लिए कह रहे हैं। अक्षय कुमार ने दिशा पाटनी की खिंचाई करते हुए कहा कि दिशा 20 साल बाद अपनी उम्र का हिसाब लगाएंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म से जुड़ी सबसे खास बात सभी के साथ काम करना रही। ‘कभी लगा ही नहीं कि काम पर जा रहा हूं’-अरशद वारसी दिशा पाटनी ने कहा कि सभी के साथ समय बिताना और साथ बैठकर खाना खाना उनकी सबसे प्यारी याद रहेगी। वहीं अरशद वारसी ने कहा कि वे सभी को बहुत मिस करेंगे। सेट पर इतने मजेदार लोग थे कि कभी ऐसा महसूस ही नहीं हुआ कि वे काम पर जा रहे हैं। उन्होंने अहमद खान की तारीफ की और कहा कि उनका टेंपरामेंट कमाल का है और वह इस अनुभव को मिस करेंगे। ____________________________ यह इंटरव्यू भी पढ़ें.. आफताब बोले- शूटिंग से ज्यादा खाने का इंतजार रहता था:डायरेक्टर ने कहा- ऐसा लग रहा था जैसे हम फिल्म नहीं, यादें बना रहे हों डायरेक्टर अहमद खान और अभिनेता आफताब शिवदासानी ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि लंबे शूटिंग शेड्यूल के दौरान फिल्म का सेट सिर्फ काम की जगह नहीं रहा, बल्कि ऐसा स्पेस बन गया जहां कलाकारों ने साथ समय बिताया, पुरानी केमिस्ट्री दोबारा जी और कई नई यादें बनाई।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. दिशा बोलीं- बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा:अरशद वारसी ने कहा- शूटिंग कभी काम नहीं, दोस्तों के साथ बिताया वक्त लगा ‘वेलकम टू द जंगल’ में बड़ी स्टारकास्ट के बीच काम करने का अनुभव कलाकारों के लिए सिर्फ शूटिंग तक सीमित नहीं रहा। दिशा पाटनी ने इसे सीखने और समझने का मौका बताया, जबकि अरशद वारसी के मुताबिक सेट का माहौल इतना सहज था कि काम का दबाव महसूस ही नहीं हुआ। दैनिक भास्कर से बातचीत में दोनों कलाकारों ने बताया कि इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत कलाकारों के बीच बना तालमेल और साथ बिताया समय रहा।पूरा इंटरव्यू पढ़ें.. अक्षय कुमार बोले- हिट-फ्लॉप बाद की बात:ढाई साल साथ काम कर बना खास रिश्ता; सुनील शेट्टी बोले- ऐसी स्टारकास्ट फिर शायद न मिले फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ सिर्फ मल्टीस्टारर फिल्म नहीं, बल्कि कलाकारों के लिए यादों और रिश्तों का सफर भी रही। दैनिक भास्कर से बातचीत में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने फिल्म से जुड़े किस्से साझा किए। अक्षय ने बताया कि बड़े स्टारकास्ट के साथ काम करना पिकनिक जैसा अनुभव था, जहां शूटिंग के साथ मस्ती भी हुई।पूरा इंटरव्यू पढ़ें..
Click here to Read More
Previous Article
'लापता लेडीज' एक्टर बोला- डायरेक्टर ने मारने की धमकी दी:रोते हुए वीडियो पोस्ट किया; कहा-मैहर में फिल्म की शूटिंग के बाद नहीं दिए पैसे
Next Article
'मुझे लगा कि शायद मैं मर जाऊंगा':सैफ अली खान बोले- हमलावर को माफ करना चाहता हूं, लेकिन हमला भूलना आसान नहीं

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment