Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

विक्रम भट्‌ट ने फर्जी वेंडरों के खाते में ली रकम:गिरफ्तार को-प्रोड्यूसर का खुलासा, पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर होता था करोड़ों का पेमेंट

6 months ago

फिल्म बनाने के नाम पर उदयपुर के बड़े डॉक्टर से 30 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोप है कि बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट और उनके साथी फर्जी वेंडरों के खातों में पीड़ित से ऑनलाइन पेमेंट लेते थे। ये पेमेंट फर्जी वेंडरों के खाते से विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी के अकाउंट में ट्रांसफर करवाया जाता था। पुलिस की मानें तो विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप विश्वनाथ त्रिभुवन ने यह जानकारी दी है। दोनों आरोपी 18 से 23 नवंबर तक पुलिस की रिमांड पर हैं। इनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। आरोप है कि उदयपुर के इंदिरा IVF के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया (पीड़ित) से विक्रम भट्‌ट और उनके साथियों ने फिल्मों के निर्माण के लिए 30 करोड़ की धोखाधड़ी की है। डॉक्टर को 200 करोड़ की कमाई का झांसा देकर यह ठगी की गई। विक्रम भट्‌ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्‌ट समेत 8 पर FIR दर्ज हुई है। हॉरर फिल्म 'राज', रानी मुखर्जी-आमिर खान की 'गुलाम' सहित कई फिल्मों को विक्रम भट्‌ट ने निर्देशित किया है। 17 नवंबर को हुई थी गिरफ्तारी विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप विश्वनाथ को 17 नंवबर को मुंबई से गिरफ्तार किया गया था। दोनों मुंबई के ही रहने वाले हैं। डॉ. अजय मुर्डिया का हॉस्पिटल शहर के बीचों-बीच कुम्हारों का भट्‌टा चौराहे पर और उनका आवास सुभाष नगर में है। विक्रम भट्‌ट की पत्नी के अकाउंट में ट्रांसफर होता था पेमेंट पुलिस ने बताया- गिरफ्तार विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर महबूब अंसारी और वेंडर संदीप विश्वनाथ त्रिभुवन से पूछताछ में तमाम जानकारियां सामने आई हैं। दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि डॉ. अजय मुर्डिया को ​​​​फर्जी बिल देकर ऑनलाइन पेमेंट लिया जाता था। फर्जी बिलों के भुगतान के लिए पेंटरों, ऑटो वालों, छोटे दुकानदारों तक को फर्जी वेंडर बना रखा था। 25 से ज्यादा बार फर्जी वेंडरों के नाम पर पेमेंट उठाया गया था। एक बार में करीब 2 लाख रुपए ऑनलाइन लेते थे। इसमें से 1 लाख 40 हजार रुपए विक्रम भट्‌ट की पत्नी श्वेतांबरी भट्‌ट के बैंक खाते में ट्रांसफर करवा दिए जाते थे। बचे हुए 60 हजार रुपए वेंडर रख लेते थे। डील कराने वाले कटारिया की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस पीड़ित डॉक्टर और विक्रम भट्ट के बीच डील करवाने वाले उदयपुर के रहने वाले दिनेश कटारिया की तलाश में जुटी है। कटारिया के भी मुंबई में छिपे होने की जानकारी मिली है। बेटी सहित कई अन्य आरोपियों पर भी नजर विक्रम और पत्नी श्वेतांबरी के अलावा उनकी बेटी कृष्णा भट्ट, मुदित बुटट्टान निवासी दिल्ली, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव डीएससी चेयरमैन, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज मुंबई व अशोक दुबे जनरल सेक्रेटरी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलाइज भी आरोपी हैं। पुलिस इन सभी आरोपियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। जांच में इनकी भूमिका का पता लगाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। विक्रम भट्ट पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद निर्देशक विक्रम भट्ट पर भी गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है। भट्ट ने गिरफ्तारी से बचने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में ट्रांजिट बेल के लिए अर्जी लगाई है। आरोप है कि डॉ. अजय मुर्डिया से आरोपियों ने 4 फिल्मों के निर्माण के लिए ऑनलाइन 44.29 करोड़ रुपए लिए थे। इनमें चौथी फिल्म महाराणा (परिवर्तित नाम रण) के निर्माण का ही करार 25 करोड़ रुपए में हुआ था, जिसकी शूटिंग तक शुरू नहीं हुई है। करीब 30 करोड़ की धोखाधड़ी की रिपोर्ट कराई गई है। --- उदयपुर के डॉक्टर से हुई धोखाधड़ी की ये खबरें भी पढ़िए... फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का को-प्रोड्यूसर और वेंडर गिरफ्तार:मूवी बनाने के नाम पर डॉक्टर से 30 करोड़ रुपए हड़पे, 200 करोड़ की कमाई का लालच दिया उदयपुर के डॉक्टर से 30 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने मुंबई से फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर और वेंडर को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर... मूवी बनाने के नाम पर डॉक्टर से 30 करोड़ ठगे:200 करोड़ का मुनाफा बताया था; बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, पत्नी, बेटी पर FIR उदयपुर में बॉलीवुड फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट समेत 8 लोगों पर 30 करोड़ की धोखाधड़ी की FIR दर्ज हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
Click here to Read More
Previous Article
35 साल के हुए एक्टर कार्तिक आर्यन:जन्मदिन के मौके पर दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे, फैंस ने दी शुभकामनाएं
Next Article
श्रद्धा कपूर को फिल्म की शूटिंग के दौरान लगी चोट:डांस करते समय टूटी पैर की उंगली, दो हफ्ते तक रुकी रहेगी शूटिंग

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment