Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'व्हाइट जीन्स खून से लाल हो गई थी...', जब गोविंदा ने मार ली थी अपने पैर में गोली, बेटी टीना ने सुनाई आंखोदेखी

1 year ago

30

0

बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने पिछले साल अक्टूबर में गलती से अपने पैर में गोली मार ली थी. इसके बाद उन्हें अफरा-तफरी में अस्पताल ले जाया गया था जहां उनके घुटने की सर्जरी भी हुई थी. अब एक साल बाद गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने इस हादसे के बारे में खुलकर बात की है. टीना ने बताया है कि गोली लगने के बाद गोविंदा को कपड़े खून से लथपथ हो गए थे.

फिल्मीग्यान को दिए एक हालिया इंटरव्यू में टीना आहूजा ने गोविंदा के शॉट वाले हादसे को लेकर कहा- 'वो उस वक्त मेरी जीत के आंसू थे. क्योंकि मैंने उस टाइम पर सचमुच भगवान से इतनी प्रार्थना की थी. और बहुत मुझे तब अच्छा लगा कि मेरे पापा ठीक थे, खुश थे और वो इससे बाहर निकल गए थे. क्योंकि पहले वो आईसीसीयू में थे और मैं सो रही थी और फिर उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया.'

'मैं ही थी जो उन्हें अस्पताल ले गई थी...'
टीना आहूजा ने आगे गोविंदा को लेकर कहा- 'मेरे पापा बहुत चालाक हैं. वो बहुत मुश्किल हैं और देसी हैं. तो वो ड्रिप नहीं लेना चाहते थे, वो एंटीबायोटिक्स नहीं लेना चाहते थे, उनको बहुत ये सब चीजों से उलझन होती है. तो जब एक इंसान वो लड़ रहा था ना कि यार अब क्या करें, अब कैसे करें और मैं सचमुच आईसीयू में सो रही था और मैं चाहती थी कि वो वापस आ जाए. बस उस समय पर, क्योंकि जब वो गन शॉट हुआ भी था, तो मैं ही थी जो उन्हें अस्पताल ले गई थी और मैंने देखा था कि वो जा रहे थे. वो एक इवेंट के लिए कलकत्ता जा रहे थे और वो सुबह की फ्लाइट थी.'

'पूरी व्हाइट जीन्स जो है ना पूरी लाल हो गई थी'
टीना आगे कहती हैं- 'फिल्मों में जैसा होता है ना, उन्होंने एक सफेद पैंट, व्हाइट जीन्स पहनी थी और व्हाइट टी-शर्ट और जैकेट पहनी हुई थी. वो पूरी व्हाइट जीन्स जो है ना पूरी लाल हो गई थी. मैंने उनसे कहा कि पापा, आपकी सभी फिल्मों के लिए धन्यवाद, वो जो बोलते हैं ना फ्लैशबैक में आ गया, आपमें लड़ने की हिम्मत थी और आप जानते हैं और मुझे पता है कैसे मैं उनको ले गई थी वहां पर. तो खुशी के आंसू थे, भगवान का शुक्र है वो वापस आ गए. बस वही था. और मैं बहुत इमोशनल हूं, मैं थोड़ी देसी हूं.'

Click here to Read More
Previous Article
मलाइका अरोड़ा के 50वें बर्थडे पर हुआ ग्रैंड सेलिब्रेशन, एक्ट्रेस ने आधीरात को बेटे अरहान संग काटा केक, सामने आईं तस्वीरें
Next Article
सोनाक्षी सिन्हा ने सास-ससुर संग की पार्टी, दिखाई फैमिली बॉन्डिंग की झलक

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment