Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

उदयपुर में रणवीर सिंह के साथ नाचे ट्रम्प के बेटे:उनकी गर्लफ्रेंड ने भी डांस किया; रॉयल वेडिंग में बारातियों ने बांधे राजस्थानी साफे

6 months ago

उदयपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन ने बॉलीवुड गानों पर डांस किया। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने दोनों के साथ स्टेज शेयर की। ये पावर कपल अमेरिकी बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचा है। 23 नवंबर को होने वाली इस रॉयल वेडिंग के फंक्शंस में शुक्रवार की शाम बॉलीवुड एक्टर्स ने परफॉर्म किया। देसी गानों पर वरूण धवन, रणवीर सिंह, कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस के डांस ने देश-विदेश से पहुंचे गेस्ट को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस बॉलीवुड नाइट में प्रोड्यूसर-डायरेक्टर करण जौहर ने दूल्हे वामसी गडिराजू और दुल्हन नेत्रा मंटेना के साथ एक मजेदार टॉक शो भी किया। शनिवार को इस रॉयल वेडिंग के फंक्शंस में हॉलीवुड स्टार परफॉर्म करेंगे। जेनिफर लोपेज का फूल बरसाकर स्वागत इस वेडिंग में शामिल होने के लिए शुक्रवार रात को जेनिफर लोपेज भी उदयपुर पहुंची। वे लीला होटल में रुकी हैं। होटल में राजस्थानी स्टाइल में फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। ​​​​​इस वेडिंग के फंक्शंस में आज होने वाली हॉलीवुड नाइट में जेनिफर लोपेज के साथ पॉप स्टार जस्टिन बीबर पर परफॉर्म करेंगे। दोनों सिटी पैलेस के माणक चौक में परफॉर्मेंस देंगे। जस्टिन बीबर आज दोपहर को उदयपुर पहुंचेंगे। अब देखिए- इस वेडिंग के फंक्शंस से जुड़े PHOTOS... .... उदयपुर में रॉयल वेडिंग से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए... रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर में अमेरिकी राष्ट्रपति के बेटे:बॉलीवुड स्टार्स की धमाकेदार परफॉर्मेंस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शुक्रवार रात उदयपुर पहुंचे। वे बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना (एलिजाबेथ) और वामसी गडिराजू की रॉयल वेडिंग में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़िए...
Click here to Read More
Previous Article
ChatGPT पर अब सारे दोस्त मिलकर बनाएं प्लान, आ गया ग्रुप चैट का ऑप्शन, ऐसे करें यूज
Next Article
हार्दिक पांड्या से सगाई पर मिहिका शर्मा ने तोड़ी चुप्पी:इंस्टाग्राम पर लिखा- मैं हर दिन अच्छी जूलरी पहनती हूं; प्रेग्नेंसी रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment