Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'उनके शो पर लंगर लगा...' कपिल शर्मा संग अनबन की खबरों पर ये क्या बोल गए सुनील पाल

3 months ago

एक वक्त था जब सुनील पाल अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को खूब एंटरटेन करते थे. लेकिन, पिछले कुछ सालों से वो गायब हैं. सुनील पाल अब ना तो किसी फिल्म में नजर आते हैं और ना किसी शो में कॉमेडी करते दिखते हैं. एक बार फिर से सुनील पाल सुर्खियां बटोरते दिख रहे हैं.

हाल ही में सुनील पाल ने कपिल शर्मा शो को लेकर खुलकर बात की है. ऐसे में सोशल मीडिया पर उनका बयान काफी वायरल हो रहा है. शुरुआती दिनों में कपिल शर्मा और सुनील पाल एक साथ काम किया करते थे. दोनों की बॉन्डिंग भी फैंस खूब पसंद किया करते थे.

सुनील पाल ने कपिल शर्मा संग रिश्ते पर बात की

लेकिन, पिछले कुछ वक्त से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही थी. चलिए जानते हैं अब सुनील पाल ने इस बारे में क्या कहा है... मेरी सहेली पॉडकास्ट में सुनील पाल ने कपिल शर्मा संग रिश्ते पर बात की.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sunil Pal Comedian (@sunilpalcomedian)

सुनील पाल ने कहा,'कपिल शर्मा से मुझे कोई दिक्कत नहीं है. बल्कि उनका बड़ा फैन हूं मैं.पिछले 12 साल से कपिल अपना शो चला रहे हैं और बहुत अच्छा काम भी कर रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि वो अपने दोस्तों की तरक्की का भी ध्यान रखते हैं.'

सुनील पाल ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा कि कपिल अक्सर बोलते हैं कि मेरे सेट पर आया करो, मि्ला करो. वो बहुत मानते हैं मुझे और प्यार भी करते हैं. सुनील ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि मैं उनके शो में तभी जाऊंगा जब मुझे लगेगा कि मेरे लिए सच में काम है.

साथ ही कपिल शर्मा के शो पर निशाना साधते हुए सुनील पाल ने कहा कि वहां तो लंगर लगा रहता है. आधा पंजाब वहां बैठा है. कई बार मुझे भी उसने अपने शो पर इनवाइट किया है.  मालूम हो कॉमेडी जगत के पॉपुलर कलाकारों में से एक हैं सुनील पाल.

ये भी पढ़ें:-Shiv-Parvati Coded: शिव-पार्वती जैसा हुआ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना का शाही संगम, अरावली की वादियां बनी गवाह

Click here to Read More
Previous Article
उमराह के दौरान गौहर-जैद ने दिखाई बेटे फरवान की पहली झलक, फैंस ने कमेंट कर लुटाया प्यार
Next Article
सुरभि ज्योति ने सूट में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, जमकर दिए पोज, तस्वीरों में दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment