Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

उडिया सिंगर हुमाने सागर का निधन:मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन से 34 साल की उम्र में ली आखिरी सांस, ओड़िशा CM ने दी श्रद्धांजलि

6 months ago

पॉपुलर उड़िया सिंगर हुमाने सागर का 17 नवंबर को निधन हो गया है। सिंगर महज 34 साल के थे। उनकी मौत का कारण मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन बताया जा रहा है। हुमाने सागर को अचानक तबीयत बिगड़ने पर 14 नवंबर की दोपहर करीब 1 बजे भुवनेश्वर के AIIMS (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस) में भर्ती करवाया गया था। जांच में सामने आया कि उनके शरीर के कई ऑर्गन काम नहीं कर रहे हैं। वो एक्यूट ऑन क्रोनिक लीवर फेल्योर, डायलेटेड कार्डियोमियोपैथी, बाइलेटरल न्यूमोनिया से जूझ रहे थे। 2 दिन तक चले इलाज के बाद सिंगर का 17 नवंबर की रात 9 बजकर 8 मिनट पर निधन हो गया। ओडिशा के मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि हुमाने सागर के निधन की खबर सामने आने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने सिंगर को भावुक श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने आधिकारिक X अकाउंट (पहले ट्विटर) पर लिखा है, यह जानकर गहरा दुख हुआ कि हुमाने सागर अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी दिल छू लेने वाली आवाज ने अनगिनत श्रोताओं के दिलों को छुआ है, और ओडिया संगीत में उनके योगदान हमेशा याद रखे जाएंगे। उनकी अमर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं और इस कठिन समय में उनके शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करता हूं। सिंगर की मां ने मैनेजर पर लगाए आरोप सिंगर हुमाने सागर के निधन के बाद उनकी मां ने उनकी बिगड़ती हालत का दोष उनके मैनेजर को दिया है। सिंगर की मां शेफाली के अनुसार, सिंगर की हालत बीते कुछ समय से खराब थी, बावजूद इसके उनकी मैनेजर और इवेंट ऑर्गेनाइजर्स लगातार उन पर परफॉर्म करने का दबाव बना रहे थे। उन्हें बिगड़ती हालत के बावजूद परफॉर्म करने के लिए कहा जाता था। सिंगर हुमाने सागर ने साल 2017 में श्रेया मिश्रा से शादी की थी। इस शादी से कपल को एक बेटी है।
Click here to Read More
Previous Article
एक्ट्रेस गिरिजा के साथ लोकल ट्रेन में हुई थी छेड़छाड़:कहा- एक लड़के ने गले से लेकर नीचे तक उंगली फेरी, फिर अचानक पलट गया
Next Article
सलीम खान-सलमा की 61वीं सालगिरह का सेलिब्रेशन:सलमान खान टाइट सिक्योरिटी में पहुंचे, हेलन भी शामिल हुईं, सोहेल के घर में रखी गई थी पार्टी

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment