Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

UAE में बंदी बनाए गए सेलिना जेटली के भाई:भारत वापस लाने के लिए एक्ट्रेस को मिली दिल्ली हाईकोर्ट से मदद, 8 महीने तक रहे लापता

6 months ago

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली के भाई रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली बीते एक सालों से UAE (यूनाइटेड अरब एमीरेट) सरकार की हिरासत में हैं। एक्ट्रेस ने कहा है कि उनके भाई को वहां बंदी बनाकर रखा गया है। भाई को भारत वापस लाने के लिए एक्ट्रेस ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर उन्हें वापस लाने के लिए मदद मांगी थी। सोमवार को इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने उनके भाई को वापस लाने के लिए विदेश मंत्रालय को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट से मदद मिलने के बाद सेलिना जेटली ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी दी और लिखा, 'एक सैनिक के लिए खड़ा होना, रिटायर्ड मेजर विक्रांत कुमार जेटली के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट से उम्मीद की किरण मिली है। मैं यह बात दिल्ली हाई कोर्ट के बाहर से बहुत आभार के साथ लिख रही हूं। क्योंकि 14 मुश्किल महीनों के बाद आखिरकार मुझे उम्मीद की एक किरण दिखाई दी है। अभी-अभी मैं माननीय दिल्ली हाई कोर्ट से बाहर आई हूं, जहां मेरे भाई मेजर विक्रांत कुमार जेटली के मामले पर खुली अदालत में सुनवाई हुई।' आगे एक्ट्रेस ने लिखा, 'माननीय न्यायमूर्ति श्री सचिन दत्ता ने मेरी याचिका पर नोटिस जारी किया और सरकार को स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया। साथ ही, उन्होंने एक नोडल अधिकारी (मुख्य संपर्क अधिकारी) नियुक्त किया है, जो मेरे भाई मेजर (से.नि.) विक्रांत कुमार जेटली, भारतीय सेना (इन्फैंट्री, 3 पैरा, स्पेशल फोर्सेज) के मामले में सभी जरूरी समन्वय और संपर्क में मदद करेगा। वे पिछले 9 महीनों से लापता थे, और उसके बाद हिरासत में लिए गए।' सेलिना ने भावुक होकर लिखा है, 'भाई, तुमने हमारे लिए लड़ाई लड़ी, अब हमारी बारी है तुम्हारे साथ खड़े रहने की। मैं एक साल से तुम्हारे लिए जवाब ढूंढ रही हूं। अब मैं भगवान से और हमारी सरकार से प्रार्थना करती हूं कि वे तुम्हारे लिए न्याय दिलाएं और तुम्हें सुरक्षित वापस लाएं। मुझे अपनी सरकार, भारत सरकार, पर पूरा भरोसा है कि वह हमारे इस चौथी पीढ़ी के सैनिक, देशभक्त बेटे, पोते और परपोते की रक्षा करेगी, जिसने अपने देश के लिए अपनी पूरी जवानी समर्पित की है।' भारती सैनिकों को बेवजह निशाना बनाया जाता है- सेलिना सेलिना जेटली ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, उन्हें वीरता पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है। आज भी विदेशों में भारतीय सैनिकों को बिना वजह निशाना बनाया जा रहा है, मैं हमारी सरकार से प्रार्थना करती हूं कि वह हमारे रक्षकों की मदद करे और उन्हें सुरक्षा दें। मैं अपने भाई के साथ और अपने विश्वास पर अडिग खड़ी हूं। यह ईश्वर की एक परीक्षा है, जिसे मैं साहस के साथ पार कर रही हूं। बता दें कि सेलिना जेटली आर्मी बैकग्राउंड से हैं। उनके दादा और परदादा भी आर्मी में थे और उनके पिता कर्नल वी.के.जेटली भी भारतीय सेना के अधिकारी थे, जबकि मां मेहर जेटली भी भारतीय वायुसेना में नर्सिंग विंग में थीं। सेलिना के भाई विक्रांत जेटली आर्मी में थे। वो 2016 से अरब में रह रहे थे, जहां सिक्योरिटी रीजन के चलते उन्हें बंदी बना लिया गया था।
Click here to Read More
Previous Article
सुहाना-आर्यन को करियर एडवाइज नहीं देते शाहरुख खान:कहा- मैं नहीं चाहता उन्हें यह बोझ महसूस हो कि तुम्हारे पापा शाहरुख हैं, उनकी बात माननी होगी
Next Article
तब्बू @54, पिता का चेहरा तक नहीं देखना चाहतीं:14 की उम्र में निभाया रेप पीड़ित का किरदार, हॉलीवुड फिल्मों ने अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment