Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

TV Serial Spoilers: अनुपमा दिलाएगी अंश को इंसाफ, बिजनेस बचाने के लिए अंग्रेजी सीखेगी वसुधा

1 week ago

टीवी के पॉपुलर शोज की कहानियां अब बेहद दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुकी हैं. आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को हाई-वोल्टेज ड्रामा, बड़े खुलासे और कई चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. कहीं सच का पर्दाफाश होगा, कहीं एक पुरानी एंट्री से हलचल मचेगी, तो कहीं किरदारों के बड़े फैसले पूरी कहानी की दिशा बदल देंगे. आइए जानते हैं 5 टीवी शोज के अपकमिंग एपिसोड्स में क्या-क्या खास होने वाला है.

'अनुपमा' 
रुपाली गांगुली के पॉपुलर शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा. झूठे रेप केस में फंसे अंश को आखिरकार राहत मिल जाएगी. अनुपमा अपनी कोशिशों से उसे पुलिस लॉकअप से जमानत दिला देगी. वहीं, प्रेम भी अंश के समर्थन में उतर आएगा. प्रेम और राही मिलकर सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सबूतों के जरिए गौतम की साजिश का पर्दाफाश करने की कोशिश करेंगे. दूसरी ओर, अंश की रिहाई के बाद शाह परिवार में रुकी हुई शादी की रस्में फिर से शुरू हो जाएंगी. 

ये भी पढ़ेंः Ikka Trailer: सनी देओल की फिल्म 'इक्का' का दमदार ट्रेलर रिलीज, यूजर्स बोले- छा गए अक्षय खन्ना

'तुम से तुम तक' 
टीवी शो 'तुम से तुम तक' के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलने वाला है. अनु और आर्यावर्धन के सामने अचानक राजनंदनी आ जाएगी. उसे ज़िंदा देखकर दोनों हैरान रह जाएंगे. दूसरी ओर, गायत्री से किया अनु का वादा और सिद्धी माता के क्रोध के बाद आर्या पहले से ही तनाव में होगा. अब राजनंदनी की चौंकाने वाली वापसी से कहानी में नया मोड़ आएगा. क्या वो सच में जिंदा है या इसके पीछे कोई नई साजिश छिपी है, इसका खुलासा आने वाले एपिसोड में होगा.

'वसुधा'
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो 'वसुधा' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा मोड़ देखने को मिलेगा. अपने बिजनेस की अहम डील के दौरान अंग्रेजी न आने की वजह से वसुधा मुश्किल में फंस जाएगी. जब वो मदद के लिए चंद्रिका के पास पहुंचेगी, तो चंद्रिका उसे आत्मनिर्भर बनने की सीख देगी. इसके बाद वसुधा हार मानने के बजाय अंग्रेजी सीखने का फैसला करेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या देव की मदद से वसुधा इनवेस्टर्स का भरोसा जीत पाएगी या समर की नई साजिश उसकी राह में रोड़ा बनेगी. 

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2'
स्मृति ईरानी के मशहूर टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के आने वाले एपिसोड पर जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा. अपनी बहू वैष्णवी की इज्जत और जान बचाने के लिए नंदिनी अपने सगे बेटे पार्थ को मोत के घाट उतार देगी. शो में 25 साल पुरानी वही ऐतिहासिक कहानी फिर से दोहराई जा रही है. पार्थ की मौत का इल्जाम अपने सिर लेकर तुलसी 10 साल की जेल की सजा काटेगी, जिसके बाद कहानी में लंबा लीप आएगा. वहीं, तुलसी की गैरमौजूदगी में शांति निकेतन भी बंटवारे की कगार पर पहुंच जाएगा. 

'गंगा माई की बेटियां'
ज़ी टीवी के पॉपुलर शो 'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा. सिद्धू अपनी ही मां दुर्गावती और तेज प्रताप के खिलाफ जाकर बड़ा कदम उठाएगा और तेज प्रताप को जेल पहुंचा देगा. वहीं, स्नेहा और दुर्गावती के समझौते से इंदुमती बौखला जाएगी और दोनों को अलग करने के लिए नई राजनीतिक चाल चलेगी. दूसरी ओर, सहाना और मुरली के रिश्ते में भी गलतफहमियां बढ़ने लगेंगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धू कब तक गंगा माई के परिवार की ढाल बनकर खड़ा रहता है.

ये भी पढ़ें:-Welcome To The Jungle BO Day 4: 'वेलकम टू द जंगल' ने मंडे टेस्ट भी किया पास, चौथे दिन 'भूत बंगला' से 'कॉकटेल 2' को चटाई धूल, बनाया ये सॉलिड रिकॉर्ड

Click here to Read More
Previous Article
शोएब इब्राहिम ने दिया पिता का हेल्थ अपडेट, तबियत में हो रहा सुधार, बोले- जल्द घर लौटेंगे पापा
Next Article
आकांक्षा-गौरव से माही-जय तक, शादी के कई सालों बाद इन टीवी सितारों ने लिया तलाक

Related टेलीविजन Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment