Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रेलर कल होगा रिलीज:रणवीर सिंह का डबल रोल, पांच भाषाओं में 19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

4 months ago

काफी समय से चल रही अटकलों और फैंस की बढ़ती उत्सुकता के बीच जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने आखिरकार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के ट्रेलर रिलीज की घोषणा कर दी है। फिल्म का ट्रेलर कल सुबह 11:01 बजे जारी किया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इस बात की पुष्टि की है। यह फिल्म एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन एंटरटेनर है, जिसमें रणवीर सिंह दो अलग-अलग किरदारों में नजर आएंगे। वह जस्किरत सिंह रंगी और हमजा अली माजरी के डुअल अवतार में दिखाई देंगे। मेकर्स का कहना है कि इस बार कहानी पहले से ज्यादा व्यक्तिगत और तीव्र संघर्ष से भरी होगी, जिससे फिल्म का रोमांच और भी बढ़ जाएगा। फिल्म की कहानी उन अनजान नायकों पर आधारित है, जिनकी पहचान अक्सर पर्दे के पीछे रह जाती है, लेकिन जिनकी वजह से बड़े-बड़े मिशन पूरे होते हैं। इसी पृष्ठभूमि में इस बार संघर्ष और भी ज्यादा गहरा और भावनात्मक नजर आएगा। फिल्म की पहली किस्त ने भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया था। खासतौर पर नॉर्थ अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम और ऑस्ट्रेलिया में इसे जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। इसी वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स और एग्जीबिटर्स को उम्मीद है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ भी वैश्विक स्तर पर बड़ी सफलता हासिल कर सकती है। शुरुआती अंतरराष्ट्रीय एडवांस ट्रेंड्स भी फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत दे रहे हैं। यह फिल्म जियो स्टूडियोज की प्रस्तुति और बी62 स्टूडियोज के बैनर तले बनी है। फिल्म को आदित्य धर ने लिखा, निर्देशित और प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही ज्योति देशपांडे और लोकेश धर भी फिल्म के निर्माता हैं। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को पांच भाषाओं- हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया जाएगा। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की रिलीज का समय भी खास है, क्योंकि यह गुड़ी पड़वा और उगादी के मौके पर और ईद से ठीक पहले दर्शकों के बीच आएगी।
Click here to Read More
Previous Article
ईरान के हालात पर मंदाना करीमी का बयान:सुप्रीम लीडर की मौत पर बोलीं- महिलाएं खुश हैं, सालों से दबाव और डर में जी रही थीं
Next Article
फिल्म वृषकर्मा के इवेंट में कुर्सी से गिरे नागा चैतन्य:कुर्सी पर बैठते ही बैलेंस बिगड़ा; एक्टर बिना किसी मदद के तुरंत खड़े हो गए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment