Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

'धुरंधर' के शरारत गाने में तमन्ना भाटिया को क्यों नहीं लिया गया? कोरियोग्राफर बोले- फिर ये स्टोरी के बारे में नहीं होता

5 months ago

फिल्म धुरंधर का आइटम नबंर 'शरारत' काफी सुर्खियों में हैं. इस गाने में दो टीवी एक्ट्रेसेस आयशा खान और क्रिस्टल डीसूजा को लिया गया है. दोनों ही एक्ट्रेसेस ने अपनी स्टाइल और डांसिंग मूव्स से फैंस को दीवाना बना दिया है. अब इस गाने के कोरियोग्राफर ने गाने को लेकर रिएक्ट किया है. साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर तमन्ना भाटिया को इस गाने के लिए क्यों नहीं लिया गया है.

तमन्ना भाटिया को शरारात गाने में क्यों नहीं किया कास्ट? 

कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने इस पर रिएक्ट किया. फिल्मीज्ञान संग बातचीत में विजय ने कहा, 'मेरे माइंड में तमन्ना च्वॉइस थीं इस गाने के लिए. मैंने सजेस्ट किया था. लेकिन आदित्य सर हमेशा से क्लियर थे कि उन्हें कोई आइटम सॉन्ग टाइप नहीं चाहिए. वो नहीं चाहते थे कि कुछ भी ऐसे हो जो स्टोरी से बाहर चला जाए. इसीलिए इस गाने में दो लड़कियां थीं, एक नहीं. वो नहीं चाहते थे कि पर्टिकुलर किसी एक शख्स को अटेंशन मिले. तो अगर ये तमन्ना या कोई और होती तो ये उनके बारे में होता और स्टोरी के बारे में नहीं. तो अगर आप स्टोरी से बाहर जाते हो तो गाना बिल्कुल कट टू कट है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

मालूम हो कि विजय गांगुली टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुपाली गांगुली के भाई हैं. विजय ने कई पॉपुलर सॉन्ग्स को कोरियोग्राफ किया है. शरारत गाने को भी उन्होंने ही कोरिोयोग्राफ किया है. 

तमन्ना भाटिया की बात करें तो उनके कई आइटम सॉन्ग्स वायरल रहे हैं. फिल्म स्त्री 2 में 'आज की रात' उनका नंबर वन सॉन्ग है. इसके अलावा वो 'हमशक्ल्स' के 'पिया के बाजार में', 'रेड 2' के 'नशा', 'जेलर' का 'कलावा', 'हिम्मतवाला' के 'टाकी-टाकी' जैसे गाने खूब पसंद किए. तमन्ना का डांस और अदाओं पर फैंस फिदा होते हैं. 

फिल्म धुरंधर की बात करें तो इसे आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन जैसे स्टार्स हैं.

 

Click here to Read More
Previous Article
2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्यों नहीं चुने गए स्टैंडबाय या रिजर्व खिलाड़ी? BCCI सचिव ने दिया जवाब
Next Article
VIRAL VIDEO: चीन के कॉन्सर्ट में 'ओपन फायर' गाने पर थिरके रोबोट्स, धमाकेदार डांस देख दर्शक हुए हैरान

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment