Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग

2 months ago

रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. पहले दिन सिनेमाघरों में दिखी भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर खड़ी उतरी है. 3 घंटे 49 मिनट और 36 सेकंड के इस फिल्म को देखते ही दर्शकों का जोश और बढ़ गया है. फिल्म का हर सीन दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है. इसी बीच वाराणसी के सिनेमाघरों से निकले दर्शकों ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है. 

सबसे बेस्ट एक्शन फिल्म है धुरंधर 2 

सिनेमाघरों से बाहर निकलते ही दर्शकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. जब रिपोर्टर ने फिल्म के बारे में दर्शकों से पूछा, तो एक दर्शक ने कहा, 'बहुत ही शानदार फिल्म है और रणवीर सिंह ने जबरदस्त एक्टिंग की है.' दूसरे दर्शक ने कहा कि 'एक नंबर! बहुत बढ़िया है, बॉलीवुड हिस्ट्री की अब तक की सबसे बेस्ट एक्शन मूवी है.' जब उनसे पूछा गया कि पार्ट 1 और पार्ट 2 में बेस्ट कौन सा है, तो दर्शकों ने बिना देरी किए मुस्कुराते हुए कहा कि 'धुरंधर 2 बेस्ट है.' 

दर्शकों को हैं योगी जी का इंतजार 

इसके अलावा एक दर्शक ने कहा कि 'इस बार मोदी जी थे, लेकिन नेक्स्ट टाइम पार्ट 3 में योगी जी को देखने का इंतजार है.' करीब 4 घंटे की फिल्म देखने के बाद भी दर्शक बोर नहीं हुए और सभी को फिल्म देखने की सलाह दी. सिनेमाघरों से निकल रहे दर्शकों की जबरदस्त भीड़ नजर आई. साथ ही सभी के चेहरे पर अपने देश के लिए गर्व साफ झलक रहा था. इतना ही नहीं, एक दर्शक ने बाहर आते ही 'भारत माता की जय' के नारे लगाए. 

सभी किरदारों ने जीता दिल 

बता दें, रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन, संजय दत्त और आर माधवन जैसे कलाकार नजर आए, जिनके किरदार ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है. आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म के इस पार्ट को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है. पहले दिन सिनेमाघरों में दिखी भीड़ को देखते हुए सभी को उम्मीद है कि ये फिल्म आने वाले दिनों में कई रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है.

Click here to Read More
Previous Article
Ranveer Singh की Dhurandhar 2 ने ₹52 करोड़ के Record तोड़ Preview कलेक्शन के साथ मचाई धूम | Dhurandhar: The Revenge
Next Article
ये रिश्ता क्या कहलाता है में होगी अभिरा और अरमान की कहानी खत्म? लीप को लेकर राजन शाही का बड़ा खुलासा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment