Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धुरंधर 2 का ट्रेलर आते ही एडवांस बुकिंग शुरू:1 घंटे में बिके 5000 टिकट; दिल्ली में ₹2500 तक पहुंची कीमत, 19 मार्च को रिलीज

2 months ago

रणवीर सिंह की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' यानी 'धुरंधर 2' का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। ट्रेलर के साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी ओपन कर दी गई है। बुकिंग शुरू होते ही महज एक घंटे के अंदर फिल्म के 5 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो गए। फिल्म के लिए फैंस का क्रेज ऐसा है कि 2500 रुपए वाले महंगे टिकट के बावजूद कई थिएटर्स में शोज हाउसफुल होने की कगार पर हैं। एक घंटे में ही बुक हुए 5 हजार टिकट टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुक माय शो पर दोपहर 12:01 बजे का ट्रेंडिंग टिकर बता रहा था कि पिछले एक घंटे में फिल्म के 5 हजार टिकट बिक चुके हैं। यह डेटा केवल एक प्लेटफॉर्म का है। 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू के लिए दर्शक सबसे ज्यादा उत्साह दिखा रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बुकिंग की रफ्तार और तेज हो गई थी और टिकर पर यह आंकड़ा 7000 को पार कर गया था। ट्रेलर के साथ ही शुरू हुई एडवांस बुकिंग शनिवार सुबह 11:01 बजे 'धुरंधर 2' का ट्रेलर रिलीज किया गया। मेकर्स ने ट्रेलर के अंत में ही एडवांस बुकिंग शुरू होने का ऐलान किया। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि 19 मार्च को फिल्म की ग्रैंड रिलीज से पहले 18 मार्च को इसके पेड प्रीव्यू भी रखे जाएंगे। दिल्ली NCR में 2500 रुपए का एक टिकट महंगे टिकट के बावजूद फिल्म की बुकिंग में कोई कमी नहीं दिख रही है। दिल्ली एनसीआर के प्रीमियम थिएटर्स जैसे पीवीआर डायरेक्टर्स कट में एक टिकट की कीमत टैक्स मिलाकर करीब 2500 रुपए तक पहुंच गई है। इन प्रीमियम थिएटर्स में सीटें बहुत कम होती हैं, लेकिन ट्रेलर आने के दो घंटे के भीतर ही ये सीटें लगभग भर चुकी हैं। आम थिएटर्स में भी शोज तेजी से भरने लगे हैं। ------------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर रिलीज:डबल रोल में रणवीर सिंह का दमदार अंदाज, मूवी 19 मार्च को रिलीज होगी रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 का ट्रेलर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर आज सुबह 11:01 बजे जारी किया गया। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी नजर आएंगे। पूरी खबर पढ़ें
Click here to Read More
Previous Article
रैपर बादशाह पर FIR, गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित:हरियाणा पुलिस बोली- लुक आउट सर्कुलर जारी होगा; सिंगर बोले- बेटा समझकर माफ कर दो
Next Article
थलपति विजय की शादी टूटने की कगार पर:पत्नी ने कोर्ट में कहा- विजय का 5 साल से अफेयर चल रहा; 20 अप्रैल को अगली सुनवाई

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment