Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धुरंधर 2 के मुरीद हुए ऋषभ शेट्टी:बोले- हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े जैसा; फिल्म सिर्फ सीक्वल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है

2 months ago

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। अब 'कांतारा' के लिए नेशनल अवॉर्ड जीत चुके एक्टर ऋषभ शेट्टी ने फिल्म देखने के बाद आदित्य धर के विजन की जमकर तारीफ की है। ऋषभ ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म की कास्ट और क्रू की तारीफ की। ऋषभ ने धुरंधर 2 को सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट बताया है। ऋषभ बोले- फिल्म सिर्फ सीक्वल नहीं, एक स्टेटमेंट ऋषभ शेट्टी ने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर लिखा कि 'धुरंधर 2' का पहला ही सीन दर्शकों को खुद से जोड़ लेता है और अंत तक बांधे रखता है। उन्होंने आदित्य धर की तारीफ करते हुए कहा, "फिल्म का हर फ्रेम युद्ध के नगाड़े की तरह बजता है। यह सिर्फ एक सीक्वल नहीं, बल्कि एक स्टेटमेंट है। शानदार कहानी और डिटेलिंग देखकर बहुत खुशी हुई।" ऋषभ ने फिल्म की एडिटिंग और बैकग्राउंड म्यूजिक की भी तारीफ की। आदित्य ने जताया आभार ऋषभ शेट्टी ने फिल्म के कलाकारों- आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, रणवीर सिंह, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी के अभिनय को जबरदस्त बताया। उन्होंने सिनेमैटोग्राफर विकास नवलखा और म्यूजिक डायरेक्टर शाश्वत सचदेव को भी बधाई दी। इस पर आदित्य धर ने जवाब देते हुए लिखा, “आपके मुंह से तारीफ मिलना बहुत मायने रखता है। मैं खुद 'कांतारा' का बहुत बड़ा फैन हूं, इसलिए आपके शब्द मेरे लिए बेहद स्पेशल हैं।” बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो 'धुरंधर 2' ने भारत में अब तक 339.27 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 500 करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। ऋषभ शेट्टी से पहले अल्लू अर्जुन, राम चरण, एसएस राजामौली और महेश बाबू जैसे दिग्गज कलाकार भी फिल्म की तारीफ कर चुके हैं। बॉलीवुड में अनुपम खेर, राकेश रोशन और शिल्पा शेट्टी ने भी इसे एक मास्टरपीस बताया है।
Click here to Read More
Previous Article
युद्ध और तनाव के बीच दुबई जाएंगे राम कपूर:बुर्ज खलीफा वाले घर का रिनोवेशन कराएंगे; बोले- डेडलाइन की वजह से रिस्क लेना पड़ रहा
Next Article
प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म में नजर आएंगे मोहनलाल:डायरेक्टर की पहली फिल्म में भी काम कर चुके मोहनलाल; बोले- खुद को सम्मानित महसूस कर रहा

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment