Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धर्मेंद्र के निधन के दुख से नहीं उबर पाईं ईशा:काम पर लौटीं, कहा- मेरे हाथ में होता तो मैं सोशल मीडिया से दूर हो जाती

7 months ago

धर्मेंद्र के निधन को लगभग एक महीने होने जा रहा है। एक्टर के निधन से उनका दोनों ही परिवार सदमे है। लेकिन वर्क कमिटमेंट की वजह से उन्हें अपने-अपने काम पर लौटना पड़ा है। धर्मेंद्र और हेमा की बड़ी बेटी ईशा देओल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में अपना दर्द बयां किया है। पिता के निधन के 25 दिन बाद ईशा ने अपनी ग्लैमरस तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा-'यह फोटो नवंबर में मैगजीन के लिए पब्लिश होनी थी क्योंकि मैंने उनके कवर के लिए फोटोशूट किया था। मैं कुछ और चेंजेस भी शेयर करूंगी, जिन्हें आप सभी इस सीजन के लिए देख सकते हैं। खूब सारा प्यार।' इसके अलावा उन्होंने अपनी स्टोरी में लिखा- मैंने काम के कुछ कमिटमेंट्स काफी समय से रोक रखी हैं, जिन्हें मैं अब आने वाले दिनों में आप सभी के साथ पोस्ट के जरिए शेयर करूंगी। प्लीज मुझे एक इंसान के तौर पर और सबसे जरूरी, एक बेटी के तौर पर समझें, जो अभी भी अपने सबसे प्यारे पिता को खोने के दुख से गुजर रही है। यह एक ऐसा नुकसान है जिससे मैं कभी उबर नहीं पाऊंगी।' ईशा आगे लिखती हैं- 'अगर चीजें मेरे हाथ में होती तो मैं कुछ समय के लिए इस प्लेटफॉर्म पर नहीं लौटती और बस ब्रेक लेना चाहती। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। इसलिए प्लीज दयालु और समझदार रहिए। हमेशा प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद।' बता दें कि हाल ही विजय दिवस के मौके पर सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 का ट्रेलर लॉन्च हुआ था। इस मौके पर सनी भी बाकी स्टारकास्ट के साथ नजर आए थे। हालांकि, लॉन्च के दौरान वो काफी इमोशनल नजर आए। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में वो आंसू पोंछते भी दिखे थे।
Click here to Read More
Previous Article
शिवालिका ओबेरॉय–अभिषेक पाठक बनने वाले हैं पेरेंट्स:सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी की घोषणा की, कपल की शादी 2023 में हुई थी
Next Article
कथित धोखाधड़ी केस को लेकर शिल्पा शेट्टी का बयान:कहा– बिना किसी आधार के उनका नाम इस केस से जोड़ा जा रहा है

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment