Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धर्मेंद्र का निधन, चोपड़ा बोले- मेरा यार चला गया:अब मुझे शिब्बू कौन पुकारेगा; जिगरी दोस्त ने बताई स्कूल से लेकर स्टार बनने की कहानी

6 months ago

पंजाब के रहने वाले दिग्गज फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं है। मगर, पंजाब के फगवाड़ा की गलियों में आज भी उनके कई मशहूर किस्से सुनाए जाते हैं। फगवाड़ा के लोग धर्मेंद्र को अपने घर का बेटा मानते हैं। जैसे ही धर्मेंद्र के निधन की खबर फगवाड़ा पहुंची तो लोगों के चेहरे उतर गए। उनके बचपन के दोस्त और सीनियर एडवोकेट शिव नारायण चोपड़ा तो यह खबर सुनकर भावुक हो गए। बोले- मेरा यार चला गया, अब कुछ कहने की ताकत नहीं बची। मुझे शिब्बू कह कर कौन आवाज मारेगा। एसएन चोपड़ा ने पुरानी यादों की पोटली खोली तो कई बातें पता चलीं। उन्होंने बताया कि हम दोनों ने बचपन में एक साथ पढ़ाई की, एक साथ फिल्में देखीं और लंबा वक्त साथ बिताया। धर्मेंद्र का जन्म लुधियाना के गांव डांगों के नजदीक नसराली में हुआ था, लेकिन उनका बचपन फगवाड़ा में बीता। वे फगवाड़ा में अपनी बुआ के घर रहते थे। उनके पिता केवल कृष्ण चौधरी सरकारी टीचर थे। उन्होंने धर्मेंद्र का एडमिशन फगवाड़ा के रामगढ़िया कॉलेज में कराया था, जहां से उन्होंने इंटरमीडिएट किया। इसके चलते धर्मेंद्र का बचपन फगवाड़ा में ही गुजरा। चोपड़ा बताते है कि धर्मेंद्र ने पहली फिल्म पिता की पैंट से पैसे चोरी करके देखी थी। रामलीला में रोल न मिलने का किस्सा तो आज भी लोग मुस्कुराते हुए सुनाते हैं। सुपरस्टार बनने के बाद भी उन्होंने कभी अपनी मिट्टी से रिश्ता नहीं तोड़ा। अभिनेता धर्मेंद्र के बचपन की कहानी, उनके दोस्त की जुबानी... फगवाड़ा से धर्मेंद्र का गहरा नाता... जहां पहली फिल्म देखी, उसके कॉम्प्लेक्स का किया उद्घाटन एसएन चोपड़ा बताते है कि साल 2006 में धर्मेंद्र फगवाड़ा आए थे। यहां उन्होंने पुराने पैराडाइज थिएटर की जगह बने गुरबचन सिंह परमार कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया। यही वह जगह थी, जहां बचपन में धर्मेंद्र ने मेरे साथ पहली फिल्म देखी थी। उद्घाटन के दौरान उन्होंने ऊंची आवाज में नारा लगाया ‘फगवाड़ा जिंदाबाद’ और मंच पर खड़े-खड़े ही भावुक हो गए थे। पिता की यादें आज भी जिंदा, स्कूल मैनेजमेंट बोला- हमें गर्व आर्य हाईस्कूल में आज भी धर्मेंद्र के पिता मास्टर केवल कृष्ण चौधरी को एक सख्त लेकिन दयालु शिक्षक के रूप में याद किया जाता है। आर्य स्कूल के मैनेजर सुरिंदर चोपड़ा ने कहा, मास्टर जी हमारे स्कूल में छात्रों को पढ़ाते थे, यह हमारे लिए गर्व की बात है। धर्मेंद्र के दोस्त और स्कूल संचालक केके सरदाना ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। धर्मेंद्र ने कहा था- मैं पंजाब का किसान पुत्र हूं एसएन चोपड़ा बताते है कि 2006 में जब धर्मेंद्र फगवाड़ा आए थे तो उन्होंने कहा था- मैं पंजाब का किसान पुत्र हूं। आज जो कुछ हूं, इस धरती और यहां के लोगों की बदौलत हूं। फगवाड़ा के लिए धर्मेंद्र सिर्फ फिल्मी हीरो ही नहीं थे, वे अपनी मिट्टी से जुड़े रहने, विनम्रता और इंसानियत के प्रतीक थे। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें- धर्मेंद्र का जन्म स्थान खंडहर बना: पैतृक घर बिक चुका, जिस सिनेमा घर में हीरो बनने की ठानी, वहां अब शॉपिंग कॉम्प्लेक्स बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र (धर्म सिंह देओल) का सोमवार को निधन हो गया। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना के खन्ना क्षेत्र के गांव नसराली मे हुआ था। परिवार ने उनके जन्म के बाद यहां 2 साल बिताए थे। धर्मेंद्र के पिता उस समय सरकारी शिक्षक थे और उनकी पहली पोस्टिंग नसराली में ही हुई थी। पूरी खबर पढ़ें
Click here to Read More
Previous Article
धर्मेंद्र ने गुस्से में चलाई गोली, अमिताभ बाल-बाल बचे:फ्लर्ट करने पर तनुजा ने थप्पड़ मारा, अफेयर की खबर छापने वाले को सरेआम पीटा
Next Article
'शोले' की शूटिंग में 50km पैदल चलकर पहुंचे थे धर्मेंद्र:डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने शेयर किए धर्मेंद्र के किस्से

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment