Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का पोस्टर जारी:एक्टर की आवाज सुनकर फैंस हुए इमोशनल; फिल्म में निभाया लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के पिता का किरदार

5 months ago

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। इसी बीच सोमवार को धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म इक्कीस से उनका लुक सामने आया है। साथ ही एक्टर की आवाज में एक वॉइस नोट भी शेयर किया गया, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया है। फिल्म के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर इक्कीस का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, पिता बेटों का पालन-पोषण करते हैं। महापुरुष राष्ट्र का निर्माण करते हैं। धर्मेंद्र जी, 21 वर्षीय अमर सैनिक के पिता के रूप में एक भावनात्मक शक्ति हैं। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में धर्मेंद्र की आवाज भी है, जिसमें वह कहते हैं, यह मेरा बड़ा बेटा अरुण है और यह हमेशा 21 का ही रहेगा। वहीं, धर्मेंद की आवाज सुनकर उनके फैंस इमोशनल हो रहे हैं। बता दें, ‘इक्कीस’ का निर्देशन श्रीराम राघव ने किया है। यह एक वॉर ड्रामा है, जो सेकेंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की सच्ची कहानी पर आधारित है। अरुण खेत्रपाल भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता थे, जिन्होंने 1971 के भारत–पाक युद्ध में असाधारण वीरता दिखाई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता बने हैं। अगस्त्य नंदा की यह पहली थिएटर रिलीज फिल्म होगी। इससे पहले वे जोया अख्तर की ‘द आर्चीज’ में नजर आ चुके हैं, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।
Click here to Read More
Previous Article
मैं जट यमला पगला दीवाना ने सिखाया थिरकना:ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे से पल पल दिल के पास, धर्मेंद्र की सादगी से सदाबहार बने ये गाने
Next Article
विजयता पंडित के बेटे के कार एक्सीडेंट की खबर अफवाह:दावा था- पिता आदेश श्रीवास्तव के नाम पर बने चौराहे से टक्कर हुई, करीबी सूत्र ने किया खारिज

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment