Language Settings
Select Website Language
newshunt
newshunt

दिवाली से पहले फराह खान ने बढ़ाई दिलीप की सैलरी:व्लॉग में कोरियोग्राफर के कुक बोले- अगर मैं और रोऊंगा तो और पगार बढ़ेगा

6 months ago

दिवाली के मौके पर फराह खान ने अपने कुक दिलीप की सैलरी बढ़ा दी। सैलरी बढ़ने को लेकर दिलीप बहुत खुश दिखे और इसको उन्होंने हाल ही में अपने और फराह के नए व्लॉग में शेयर किया। व्लॉग में दिलीप ने कहा कि उनका शो बहुत अच्छा चल रहा है और अब उनकी सैलरी बढ़ गई है। उन्होंने मजाक में कहा, “अगर मैं और रोऊंगा तो और पगार बढ़ेगा।” वहीं, व्लॉग में फराह खान ने एक्टर राघव जुयाल को लंच पर घर बुलाया। दिलीप और फराह मिलकर राघव के लिए मोमोज और चिकन फ्राई बनाते हैं। राघव ने फराह से पूछा- क्या मैं सुपरस्टार बनूंगा? बातचीत के दौरान फराह खान से राघव जुयाल ने कहा, “मैम, क्या मैं सुपरस्टार बनूंगा।” इस पर फराह खान ने जवाब दिया, “तुम पहले ही बहुत बड़े स्टार बन चुके हो।” इसके बाद राघव ने फराह से पूछा कि उन्हें क्या लगता है कि वह कभी दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार बनेंगे। जिस पर फराह खान ने जवाब दिया कि अगर मेहनत करोगे तो जरूर बनोगे। इसके बाद राघव ने फराह के पैर छुए। फिर फराह ने दिलीप से पूछा, “और तुम?” दिलीप ने कहा, “मैम, मैं तो आपके व्लॉग से बहुत बड़ा स्टार बन गया हूँ।” इसके बाद फराह ने सवाल पूछा, “अपना यूट्यूब चैनल दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल बनेगा?” जिस पर दिलीप ने कहा, “आसानी से बन जाएगा।” वहीं राघव ने कहा, “बन गया है।”
Click here to Read More
Previous Article
शाहरुख के मन्नत जाकर असहज हो गए थे गुलशन देवैया:बोले- वहां सिर्फ बड़ी हस्तियां मौजूद थीं, मुझे लगा मैं वहां से बिलॉन्ग नहीं करता
Next Article
बिग बॉस 19; सलमान ने अमाल को दी आखिरी चेतावनी:सिंगर को लगाई फटकार, पिता डब्बू मलिक की आंखों में भी आंसू आ गए

Related बॉलीवुड Updates:

Are you sure? You want to delete this comment..! Remove Cancel

Comments (0)

    Leave a comment